दो लीजेंड की हवाई यात्रा मे हुई अचानक मुलाक़ात, एक ने कहा- वीरूओं की बात ही अलग है तो दूसरे ने …

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 15 दिसम्बर 2021, 6:27 अपराह्न

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं। वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ साझा करते हैं। इस कड़ी में हाल ही में जब उनकी मुलाकात क्रिकेट की दुनिया के मशहूर खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से हुई, तो सचिन को देखकर वह अपनी खुशी रोक नहीं पाए और उनके साथ फोटो खिंचवाई। खास बात यह थी कि इस तस्वीर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर भी किया।

दो लीजेंड की हवाई मुलाकात

86 साल के लीजेंट एक्टर धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर सचिन तेंदुलकर के साथ फोटो को शेयर करते हुए इमोशनल नोट लिखा। इस फोटो में दोनों कैमरे की तरफ देख कर स्माइल करते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं। इस दौरान धर्मेंद्र जी ने सचिन तेंदुलकर के कंधे पर अपना हाथ रखा हुआ है। धर्मेंद्र इस फोटो में फौजी प्रिंट वाले शर्ट पहने हुए ब्लैक कैप में काफी डेशिंग लग रहे हैं। वही सचिन ने ग्रीन एंड व्हाइट चेक की शर्ट पहनी है।

भा गया पाजी का कैप्शन

धर्मेंद्र ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- देश के गौरव सचिन से आज अचानक हवाई जहाज में मुलाकात हो गई। सचिन हमेशा मुझे प्यारा बेटा ही लगा है… जीते रहो सचिन, लव यू…

सचिन ने वीरु को किया याद

दूसरी ओर सचिन तेंदुलकर ने भी इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा- आज सबसे बड़े वीरू धर्मेंद्र जी के साथ मुलाकात हुई। वीरूओं की बात ही अलग है, सभी उनके फैन हैं. क्या कहता है वीरू (वीरेंद्र सहवाग)

वही फैंस को दोनों की यह तस्वीर काफी पसंद आ रही है। फैंस अलग-अलग अंदाज में इस तस्वीर पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। वही एक यूजर ने इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- दोनों भारत की शान है, एक फ्रेम में दो लीजेंट…!

About the Author :