बेहद हॉट और स्टाइलिस है अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या, ऐसी दिखती है सुनील शेट्टी की होने वाली बहू

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 04 दिसम्बर 2021, 12:19 अपराह्न

बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर एक्टर सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में मुंबई में इस फ़िल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थीं जिसमे बॉलीवुड के कई बड़े सितारें नजर आए। हालांकि इनसब में जो एक बेहद खास शख्स नजर आई, वो थीं अहान शेट्टी की गर्लफ्रैंड जिनके साथ लोग अहान को देखकर सोच में पड़ गए थे कि आखिर ये लड़की है कौन।

पेशे से मॉडल हैं तान्या श्रॉफ :-

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या

 

आपको बतादें कि अहान की गर्लफ्रैंड का नाम तान्या श्रॉफ हैं जो कि एक मॉडल होने के साथ-साथ सोशल मीडिया सेलिब्रिटी भी हैं और इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। तान्या ने साल 2005 में अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी और अबतक के अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है।

लव लाइफ को लेकर अहान शेट्टी बटोर चुके हैं सुर्खियां :-

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या

 

मालूम हो कि तान्या जाने-माने इंडस्ट्रियलिस्ट जयदेव श्रॉफ की बेटी हैं और उनके भाई के साथ ही अहान स्कूल में पढ़ाई करते थे। इसी दौरान तान्या और अहान में दोस्ती हुई थी। वही बात करें दोनों के रिश्ते की तो तान्या और अहान की लव स्टोरी काफी फिल्मी है।

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या

 

दोनों काफी लम्बे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अहान अपने डेब्यू से पहले ही अपने लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर चुके हैं। यही नही लोगों के बीच दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें भी वायरल हो चुकी हैं।

तान्या श्रॉफ करती हैं समुंदर से प्यार :-

Tanya shroff and ahaan shetty

आपको बतादें कि तान्या श्रॉफ अपनी फिटनेस को लेकर काफी मशहूर हैं। वह आये दिन अपनी हॉट एंड स्टाइलिश तस्वीरें लोगों के बीच साझा करती रहती हैं जिसपर उनके फैन्स जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं।

अहान शेट्टी की गर्लफ्रेंड तान्या

 

वही अगर रिपोर्ट्स की माने तो तान्या को घूमना और समुंदर के आस पास रहना बेहद पसंद है। उनकी वेकेशन फ़ोटो में आपको अक्सर पीछे बैकग्राउंड में समुंदर की झलक देखने को मिल जाएगी और यही कारण है कि लोग तान्या श्रॉफ को वाटर बेबी के नाम से भी बुलाते हैं।

About the Author :