KBC 13: फौलाद जैसे मजबूत जॉन अब्राहम सेट पर लगे फूट- फूट कर रोने, देखें वायरल VIDEO

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 25 नवम्बर 2021, 8:04 अपराह्न

कौन बनेगा करोड़पति 13’ के मंच पर हर शुक्रवार को खास मेहमान को आमंत्रित किया जाता है। शानदार शुक्रवार के अपकमिंग शो पर एक्शन हीरो जॉन अब्राहम नजर आएँगे। रफ-टफ इमेज रखने वाले अभिनेता जॉन शो मे अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का प्रमोशन करते नजर आएंगे। उनके साथ फिल्म में उनकी लीड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी नज़र आएँगी।

आपको बता दे कि मस्ती और मनोरंजन के दौर चल ही रहा होता है कि अचानक से माहौल गंभीर हो जाता है। यह उस वक्त की बात है जब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन एक्शन एक्टर जॉन रो पड़ते हैं। शो का ये प्रोमो चैनल की तरफ से रिलीज किया गया। प्रोमो रिलीज होते ही जॉन के रोने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

ऐसा है फिल्म  सत्यमेव जयते-2 का प्रोमो

प्रोमो के वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘केबीसी 13’ के मंच पर जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार और अमिताभ बच्चन एक साथ एंट्री करते हैं। एक सीन के दौरान जॉन एक्शन दिखाते हैं, जिस पर अमिताभ मजाक में कहते हैं कि ‘हे मारेंगे क्या? इसके बाद जॉन फुटबॉल को अपनी एक उंगली पर नचाते हुए, अपने पैरों से खेलते हुए ट्रिक्स बताते हैं। अगले फ्रेम में जॉन दर्शकों को अपना सिक्स पैक एब्स दिखाते हैं, जिस पर दर्शक ताली बजाने लगते हैं । इसके बाद अमिताभ मज़ाक करते हुए कहते हैं कि सिर्फ महिलाओं की आवाज सुनाई दी। इस पर दिव्या को भी हंसी आ जाती है।

हॉट सीट पर जॉन अब्राहम बैठे रहते हैं, और बातचीत का क्रम चल रहा होता है, जिसमें जॉन कोई किस्सा सुनाते नजर आते हैं। जॉन, अमिताभ बच्चन से कहते हैं कि ‘धूम के बाद मैं आपके घर पे आया था मोटर साइकिल पे, तो आपने बोला था कि अभिषेक को एनकरेज मत करना। अभिषेक नीचे आया तो आपने बोला कि वाह क्या बाइक है?’ जॉन अब्राहम के इस किस्से को सुनते ही अमिताभ ताली बजाते हुए हंसने लगते हैं।

जॉन अब्राहम सेट पर लगे फूट- फूट कर रोने

फौलाद जैसे मजबूत जॉन अब्राहम अचानक किसी बात पर बेहद भावूक नजर आ रहे हैं। उनकी जॉन की आंखे भर आती हैं और वह अपने हाथ से आंसू पोछते नजर आते हैं। रफ-टफ एक्टर को रोता देख कर दिव्या कुमार खोसला और अमिताभ बच्चन भी मायूस होते हैं। फिलहाल इस प्रोमो ने जॉन के फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है, लेकिन किस बात पर जॉन के जज्बात छलक उठे , यह तो शुक्रवार को 9 बजे ही पता चल पाएगा।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।