बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने पर्सनल लाइफ और फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। ये तो सब जानते है की इन दिनों मलाइका बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं और दोनों आये दिन किसी ना किसी मौकों पर एक साथ स्पॉट भी किये जाते हैं। वही अगर बात करें मलाइका के फैशन की तो एक्ट्रेस फिट होने के साथ-साथ काफी फैशनेबल भी हैं।
ट्रॉल्लिंग का शिकार हुई मलाइका अरोड़ा :-
उन्हें अक्सर जिम और योगा क्लासेज जाते हुए स्पॉट किया जाता है। लेकिन जब इस बार उन्हें मीडिया के कैमरों ने योगा क्लास जाते हुए स्पॉट किया तो वह ट्रॉल्लिंग का शिकार हो गई। जी हां, दरअसल जब मलाइका अरोड़ा गाड़ी से उतरकर योगा क्लास तक गईं तो फोटोग्राफर्स ने उनकी कई तस्वीरें खींचीं। मगर इसी बीच मलाइका ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर लोग उनका मजाक उड़ाने लगे।
View this post on Instagram
पोज देने के चक्कर में बदला अपने चलने का स्टाइल :-
ऐसा इसलिए क्योंकि जब मलाइका अरोड़ा योगा क्लास परिसर में एंटर करने के दौरान फोटोग्राफर्स को पोज देने के बाद दोबारा चलीं तो उनके चलने का अंदाज काफी अजीब था। स्टाइल और अच्छा पोज देने के चक्करे में मलाइका की पूरी चाल ही बदल गई जिसके लिए उन्हें लोगों ने खूब ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लोगों ने कमेंट कर पूछे ऐसे सवाल :-
एक यूजर ने कॉमेंट बॉक्स में लिखा- अपनी बैक दिखाने के चक्कर में वो ऐसा कर रही है। वो किसी बत्तख की तरह चल रही है। वही एक अन्य यूजर ने लिखा- स्टाइल मारते-मारते चाल ही बिगड़ गई। इतना ही नही एक ने मलाइका के चाल पर सवाल उठाते हुए कमेंट किया कि अरे यार ये किस तरह चल रही है। वो ऐसा क्यों कर रही है?