फ़िल्म ‘डिस्को डांसर’ के डायरेक्टर की हुई आर्थिक स्तिथि खराब, पत्नी के इलाज के लिए भी हुए पाई-पाई के मोहताज

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 20 नवम्बर 2021, 1:02 अपराह्न

बॉलीवुड के मशहूर निर्माताओं में से एक बी सुभाष इन दिनों अपने जीवन के बेहद मुश्किल समय से गुजर रहे हैं। ‘डिस्को डांसर’, ‘आंधी तूफान’ और ‘कसम पैदा करने वाले कि’ जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण करने वाले बी सुभाष की आर्थिक स्तिथि बेहद खराब हो गई है और आलम ये है कि आज उनके पास अपनी पत्नी  के इलाज कराने तक के लिए भी पैसे नही है।

लोगों से कि पैसे कंट्रीब्यूट करने की अपील :-

B.subhash

जी हां, दरअसल बी सुभाष की 67 वर्षीय पत्नी तिलोत्तिमा मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में फेफड़े से संबंधित बीमारी होने के कारण जिंदगी और मौत के बीच झूल रही हैं। क्योंकि इस बीमारी के इलाज में बेहद पैसे खर्च हो रहे हैं, ऐसे में  अब अपनी पत्नी का इलाज करवा पाना बी सुभाष और उनके परिवार के लिए मुश्किल होता दिख रहा है। ऐसे में बी सुभाष की बेटी श्वेता ने कीटो नाम की फण्ड रेजिंग आर्गेनाईजेशन में लोगों से 30 लाख रुपये कंट्रीब्यूट करने की अपील की है।

5 सालों से डाइलेसिस पर जिंदा हैं बी सुभाष की पत्नी :-

B.subhash

एक मीडिया हाउस से बातचीत करते हुए बी सुभाष ने बताया कि पिछले 5 सालों से उनकी पत्नी डाइलेसिस पर हैं और हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई है। किसी एसोसिएशन से मदद लेने के सवाल पर बी सुभाष ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता इस वक्त किसी एसोसिएशन को अप्रोच करना प्रैक्टिकल होगा। ज्यादा से ज्यादा वह कुछ पैसे हमें दे देंगे। लेकिन इसके लिए मेरी बेटी ने ऑनलाइन कॉन्ट्रिब्यूशन के लिए अप्लाई किया है।’

कोरोना के कारण टूटा हॉलीवुड फिल्म बनाने का सपना :-

B.subhash

बी सुभाष ने आगे अपने बातचीत में बताया कि पिछले साल कोरोना काल से पहले उन्होंने ‘डिस्को डांस’ के रीमेक के सिलसिले में एक हॉलीवुड की प्रोडक्शन कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। नए एक्टर्स के साथ मिलकर वह यह फिल्म बनाने जा रहे थे मगर कोरोना के कारण इस प्रोजेक्ट को टाल दिया गया।

बॉलीवुड सितारों ने कि लोगों से मदद करने की अपील :-

B.subhash

इस बारे में बात करते हुए बु सुभाष ने बताया, ‘हॉलीवुड के लिए फिल्म बनाना मेरा सपना था, लेकिन अब मैं कोई सपने नहीं देख सकता। परिवार सबसे पहले है फिर बाकी चीजें बाद में आती हैं। मालूम हो कि बी सुभाष की इस मुश्किल घड़ी में उनकी मदद के लिए अब फिल्म इंडस्ट्री से भी लोग आगे आ रहे हैं। यही नही कुछ सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर बी सुभाष की मदद करने की लोगों से अपील भी की है।

About the Author :