अक्षय कुमार का सबसे बड़ा झूठ आया लोगों के सामने, 25 साल से बना रहे अपने फैंस को बेवकूफ

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 01 अगस्त 2022, 2:53 अपराह्न

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सोशल मीडिया के जरिये आये दिन अपने फैंस के साथ जुड़े रहते हैं। वह अक्सर ही अपने सोशल एकाउंट पर दिलचस्प पोस्ट के कारण चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ है हाल में जिसके कारण एक बार फिर से अक्षय सुर्खियों में छा गए हैं। जी हां, दरअसल अक्षय ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में अपनी 25 साल पुरानी फिल्म के बारे में एक ऐसा राज खोला है, जिसे जानकर कई लोग चौंक गए। वही इस पोस्ट के कारण अक्षय कुछ ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं।

कई हिट फिल्मों में कर चुके हैं काम :-

Akshay kumar

अक्षय कुमार की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नही है। एक साल में 3 से 4 फिल्मों में काम करने वाले अक्षय ने अपने दमदार अभिनय और एक्शन से लोगों का दिल जीता है। वही दर्शक भी उनके हर एक किरदार को खूब पसंद करते हैं। खिलाड़ी कुमार ने अबतक बॉलीवुड के कई हिट फिल्मों में काम किया है और इन्ही में से एक फ़िल्म थी ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ जिसके जरिए उन्हें इंडस्ट्री में सफलता हासिल हुई थी और इसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आए थे।

फ़िल्म ने किए पर्दे पर 25 साल पूरे :-

Akshay kumar

अब हाल ही में इस फ़िल्म ने पर्दे पर अपने 25 साल पूरे किए है। ऐसे में खिलाड़ी कुमार ने फिल्म से जुड़ी कुछ यादगार तस्वीरें अपने सोशल मीडिया एकाउंट के जरिये शेयर की है, साथ ही उन्होंने एक खुलासा भी किया है जिसे जानने के बाद फैंस उनकी चुटकी ले रहे है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर अक्षय ने एक मीम शेयर करते हुए खुलासा किया है कि फिल्म ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ में WWE रेसलर एंड अंडरटेकर को उन्होंने नहीं हराया था बल्कि ब्रायन ली ने अंडरटेकर की भूमिका निभाई थी। ऐसे में अक्षय की इस पोस्ट पर पूर्व WWE रेसलर अंडरटेकर ने कमेंट कर उन्हें चैलेंज दिया है। उन्होंने कहा कि, “मुझे बताना जब भी आप वास्तविक मुकाबले के लिए तैयार हो।” ऐसे में अक्षय ने मजाकिया अंदाज में कहा कि, “भाई मैं अपना बीमा देख कर बताता हूं..।”

Social media post

हालांकि इनसब में एक सबसे खास बात ये थी कि अक्षय कुमार की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई और फैंस ने मार्क विलियम कैलावे को टैग करना शुरू कर दिया। बता दें कि मार्क विलियम कैलावे को ‘द अंडरटेकर’ के नाम से भी जाना जाता है।

लोगों ने कि मुकाबले की रिक्वेस्ट :-

Akshay kumar

एक तरफ जहां अक्षय कुमार की इस पोस्ट को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि, एक बार फिर से मुकाबला हो जाए और इसी बहाने WWE रेसलर एंड अंडरटेकर की वापसी भी हो जाएगी तो वही कई लोग ये कह रहे कि अंडरटेकर अब बूढ़े हो गए हैं तो ऐसे में अक्षय कुमार उन्हें हरा भी सकते हैं क्योंकि अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट सीखा हुआ है।

ब्रायन ली ने निभाया था अंडरटेकर का किरदार :-

Brian lee

आपकी जानकारी के लिए बता दें की साल 1996 में अक्षय कुमार की इस फिल्म ने पर्दे पर दस्तक दी थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। फिल्म के अंत में अक्षय कुमार और अंडरटेकर के बीच लड़ाई दिखाई गई थी और इसी रोल को बखूबी निभाने के लिए एक अंडरटेकर की जरूरत थी। ऐसे में ब्रायन ली ने इस किरदार को निभाया था। बता दें, ब्रायन ली अंडरटेकर के चचेरे भाई और एक प्रोफेशनल रेसलर हैं। वही इस फिल्म में अभिनेत्री रेखा और रवीना टंडन भी मुख्य किरदार में नजर आई थी।

जल्द ही नई फिल्मों के साथ आएंगे पर्दे पर नजर :-

Akshay kumar

इसके अलावा बात करें अक्षय कुमार के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की तो वह जल्द ही फिल्म ‘अतरंगी रे’, ‘बच्चन पांडे’, ‘रामसेतु’ जैसी फिल्मों में दिखाई देंगे। फिल्म अतरंगी रे में अक्षय कुमार के साथ अभिनेत्री सारा अली खान और साउथ सुपरस्टार धनुष दिखाई देंगे। वहीं फिल्म बच्चन पांडे में अक्षय एक गैंगस्टर की भूमिका निभाएंगे और इसमें उनके साथ अभिनेत्री कृति सेनन नजर आएंगी।

About the Author :