4 बच्चों के पिता सैफ अली खान ने कहा- घर पर बैठा रहा तो फिर से हो जाएगें बच्चे ! देखें VIDEO

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 16 नवम्बर 2021, 9:36 पूर्वाह्न

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान आये दिन किसी ना किसी कारणों से लगातार सुर्खियों में बने रहते हैं। उन्होंने अबतक कई हिट फिल्मों में काम किया है और यही वजह है कि उनकी लोगों के बीच तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। ऐसे में उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई करती हैं । वही अब सैफ अली खान जल्द ही फिल्म बंटी और बबली 2 में नजर आने वाले हैं जिसके प्रमोशन में वह काफी बिजी हैं।

फ़िल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं सैफ अली खान :-

Saif ali khan

आपको बतादें कि ये फ़िल्म साल 2005 में आई फ़िल्म ‘बंटी और बबली’ की सीक्वल है जिसमे सैफ के अलावा रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी और शारवरी वाग लीड रोल में नजर आएंगे। ऐसे में इस फ़िल्म के प्रमोशन के लिए पूरी टीम टीवी के पॉपुलर द कपिल शर्मा शो में पहुंची जहां सैफ ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी ढेर सारी बातें की।

तीसरी बार कपिल के शो में पहुंचे एक्टर :-

Saif ali khan

सैफ अली खान इस साल तीसरी बार कपिल शर्मा के शो में पहुंचे थे। ऐसे में कपिल ने सैफ से सवाल पूछा, ‘सैफ सर का इस साल में ये तीसरा प्रॉजेक्ट है। पहले ‘तांडव’ किया, फिर ‘भूत पुलिस’ और अब ‘बंटी और बबली 2’। तो सर आप लगातार काम कर रहे हैं। आप वर्कोहॉलिक हैं या फिर फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर आप पर भी है।’ जिसके जवाब में सैफ ने कहा कि फैमिली बढ़ जाने का प्रेशर नहीं है। डर इस बात का है कि अगर वह घर बैठे रहे तो शायद और बच्चे हो जाएंगे।

चार बच्चों के पिता हैं सैफ अली खान :-

Saif ali khan

मालूम हो कि सैफ अली खान के चार बच्चे हैं। उनकी पहली शादी अमृता सिंह से हुई थी और उनसे उन्हें दो बच्चे हुए, सारा अली खान और इब्राहिम अली खान। फिर अमृता से तलाक लेने के बाद सैफ ने करीना कपूर से शादी की और उनसे भी उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर है।

About the Author :