जब रेखा को शूटिंग पर एक्टर ने पकड़ कर किया था 5 मिनट तक किस, रोने लगी थी एक्ट्रेस

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 11 नवम्बर 2021, 1:07 अपराह्न

हमारे फ़िल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसी अभिनेत्रियां है जिनका नूर बढ़ते उम्र के साथ भी खत्म नही हुआ और इन्ही में से एक हैं खूबसूरत अदाकारा रेखा जिनके दिलकश अदाओं और खूबसूरती के लोग आज भी कायल हैं। रेखा आज भी उतनी ही खूबसूरत नजर आती हैं जितनी कि वह पहले थी। उनके सामने आज भी बड़ी बड़ी हीरोइनें पानी भर्ती नजर आती हैं। यूं तो रेखा की जिंदगी हमेशा ही लोगों के सामने एक खुले किताब की तरह रही हैं। मगर उनके जीवन की कुछ ऐसी बाते भी है, जिससे लोग आज भी अनजान है।

छोटी सी उम्र में रेखा ने शुरू किया था काम :-

Rekha

बेहद कम लोग ये जानते है कि महज 12 साल की उम्र में रेखा ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। जी हां, दरअसल रेखा की माँ पर इतना कर्ज था कि एक्ट्रेस ने छोटी सी उम्र में ही काम करने का फैसला लिया था। यही नही बचपन में तंगी इस कदर थी कि काम ना करने पर सजा का डर होता था। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो छोटी सी उम्र में जब रेखा काम करके थक जाया करती थी और काम करने के लिए मना करती थी तो उनके भाई उन्हें मारते थे।

रेखा को तंग करने के लिए डायरेक्टर और हीरो ने बनाया था प्लान :-

Rekha

इसके अलावा यासीर उस्मान ने अपनी किताब ‘रेखा एन अनटोल्ड स्टोरी’ में एक फिल्म की शूटिंग का जिक्र किया है। उन्होंने अपनी किताब में बताया है कि फिल्म ‘अनजाना सफर’ के डायरेक्टर राजा नवाठे और फिल्म के हीरो बिश्ववजीत ने रेखा को तंग करने के लिए फिल्म का सीन शूट करने का प्लान बनाया था जिसके बारे में रेखा को बताया नही गया था।

5 मिनट तक रेखा को किस करते रहे गए थे एक्टर :-

Rekha

फिर हुआ यूं कि 15 साल की रेखा रोमांटिक गाने के शूट के लिए सेट पर पहुंची तो डायरेक्टर के एक्शन बोलने पर फ़िल्म के हीरो विश्वजीत रेखा को बाहों में पकड़ कर किस करने लगे थे। बिना रेखा की जानकारी के विश्वजीत उन्हें शूट के नाम पर 5 मिनट तक किस करते रहे और वहां मौजूद यूनिट के लोग उन्हें चीयर कर रहे थे। हालांकि इस दौरान रेखा के आंखों से आंसू बहने लगे थे।

बिग बी ने कर दी थी रेखा को परेशान करने वाली की पिटाई :-

Rekha and amitabh bacchan

वही बात करें रेखा और अमिताभ बच्चन के लव स्टोरी की तो कहा जाता है कि फ़िल्म ‘मुकद्दर का सिकंदर’ के बाद से ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। जिसके बाद फिल्म ‘गंगा की सौगंध’ के सेट पर अमिताभ ने रेखा को परेशान करने वाले एक शख्स की पिटाई कर दी थी। फिर साल 1982 में नीतू और ऋषि की शादी में पहली बार रेखा ने सिंदूर लगा कर सबको हैरान कर दिया था। उन्हें इस अवतार में देखकर अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका था कि आखिरकार रेखा ने शादी किससे की है।

Rekha

मालूम हो कि छोटी सी उम्र में अपने करियर की शुरुवात करने वाली रेखा को उनका पहला ब्रेक साल 1968 में आई तेलुगु फ़िल्म से मिला था। वही बॉलीवुड में उन्होंने साल 1970 में आई फ़िल्म ‘सावन भादो’ से डेब्यू किया था।

About the Author :