जानिए कैसे साधारण पंजाबी लड़का हरदेश सिंह बन गया देश का मशहूर लड़का यो यो हनी सिंह…

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 25 अक्टूबर 2021, 10:41 पूर्वाह्न

पंजाबी सिंगर हनी सिंह को आज कौन नही जानता है। अपने जबरदस्त आवाज और रैप से हर किसी के दिलों में बसने वाले हनी सिंह ने देश में गानों के एक नए लहजे से सबको परिचित कराया है। उन्होंने ना सिर्फ पंजाबी इंडस्ट्री बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपनी एक खास जगह बनाई है। तो चलिए ऐसे में आज हम आपको हनी सिंह के जीवन के बारे में कुछ खास बताते हैं।

यूट्यूब वीडियो से कि थी करियर की शुरुवात :-

HONEY SINGH

15 मार्च 1983 में पंजाब के होशियारपुर में जन्मे हनी सिंह का असली नाम हरदेश सिंह है और उन्होंने जब स्टेज पर जाना शुरू किया तो खुद का नाम बदलकर हनी सिंह रख लिया। अपने करियर के शुरुवाती दिनों में यूट्यूब वीडियो बनाने वाले हनी सिंह रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गए और लोगों के दिलों में बस गए। आपको बता दें कि शुरुवात से ही हनी सिंह की लाइफ बेहद दिलचस्प रही है।

यूके के स्कूल से हनी सिंह ने प्राप्त की है म्यूजिक की शिक्षा :-

HONEY SINGH

सबसे पहले हनी सिंह ने यूके के ट्रिनिटी स्कूल में म्यूजिक की पढ़ाई और फिर इसके बाद दिल्ली में अपने रैप सॉन्ग की शुरुवात की जिसके बाद धीरे-धीरे लोग हनी सिंह के गानों के दीवाने होने लगे।आज हनी सिंह देश में जिस मुकाम पर पहुंचे हैं यहां तक आने के लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत की है। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढ़ाव देखे। मगर फिर भी उन्होंने हिम्मत नही हारी और सफलता की सीढ़ियों को चढ़ते गए।

कई बड़े बॉलीवुड सितारों के लिए गाये है गानें :-

HONEY SINGH

जिसके परिणाम स्वरूप आज वह बॉलीवुड का भी एक बड़ा नाम है। हनी सिंह ने बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के लिए गाना गाया है जिनमे ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, शाहरुख खान जैसे नाम शामिल है। अपने यूनिक स्टाइल के कारण हनी सिंह ना सिर्फ देश बल्कि विदेश में भी बेहद मशहूर हो चुके है। आपको बतादें कि एक सिंगर बनने से पहले हनी सिंह रिकॉर्डिंग आर्टिस्ट और भांगड़ा प्रोड्यूसर थे।

अभिनय भी कर चुके हैं हनी सिंह :-

HONEY SINGH

सिंगिंग के अलावा हनी सिंह ने एक्टिंग की दुनिया में भी अपना लक आजमाया है। बतौर अभिनेता उनकी पहली पंजाबी फिल्म थी ‘मिर्जा-द अनटोल्ड स्टोरी’ जिसके लिए उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का पीटीसी पंजाबी फिल्म अवॉर्ड दिया गया था। इस फिल्म के बाद हनी सिंह ने लीड एक्टर के तौर पर कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरा 22 मैं तेरा 22’ में भी अभिनय किया था। पंजाबी फिल्मों के अलावा हनी सिंह ने बॉलीवुड फिल्म ‘द एक्सपोज’ में भी अभिनय किया है।

लोगों को दे चुके हैं कई हिट सांग्स :-

HONEY SINGH

वही बात करें हनी सिंह के गायकी की तो उन्होंने बतौर सिंगर गाना ‘शकल पे मत जा’ से डेब्यू किया था। ये गाना उस समय में काफी हिट हुआ था। इसी गाने की वजह से हनी सिंह को एक अलग पहचान मिली थी। इस सांग के बाद हनी सिंह ने कई हिट गाने जैसे-‘हाय मेरा दिल’, ‘ब्राउन रंग’, ‘ब्रिंग मी बैक’, ‘ब्लू आईज’, ‘हाई हील्स’, ‘ब्रेकअप पार्टी’, ‘इसे कहते हैं हिप हॉप हिप हॉप’, ‘देसी कलाकार’, ‘रानी तू मैं राजा’, ‘पंजाबियां दी बैटरी’, ‘पार्टी ऑल नाईट’, ‘सनी सनी’, ‘पार्टी ऑन माई माइंड’, ‘लुंगी डांस’, ‘बॉस टाइटल ट्रेक’, ‘चार बोतल वोडका’, ‘पार्टी विद भूतनाथ’, ‘अता माझी सटकली’, ‘बर्थडे बैश’ जैसे शानदार सांग्स लोगों को दिए हैं।

About the Author :