आर्यन खान के सपॉर्ट में आईं राखी सावन्त, कहा – शेर हो तो शेर से लड़ो, गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 09 अक्टूबर 2021, 1:13 अपराह्न

ड्रग्स केस में फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के सपोर्ट में अब तक मे कई सेलेब्स सामने आ चुके हैं। अब राखी सावंत ने भी सोशल मीडिया के जरिए ड्रग्स मामले में फंसे आर्यन का सपोर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है,जिसमें वे आर्यन खान का साथ देते हुए कहती नज़र आ रही हैं कि ‘जो लोग खुद को शेर समझ रहे हैं वो शेर से लड़ें और किसी बच्चे का शिकार न करें।’

राखी सावंत ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम (Rakhi Sawant Instagram) अकाउंट पर साझा किया है । वीडियो मे वह कह रही हैं कि ‘मुझे नहीं पता कि क्या सच है और क्या झूठ। कौन किसे फंसा रहा है, पता नहीं। मैं तो एक बात कहना चाहती हूं कि अगर आप लोग शेर हो तो शेर से लड़ो, गीदड़ बनकर बच्चे का शिकार मत करो।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakhi Sawant (@rakhisawant2511)

वीडियो मे वह कहती है ‘मुझे यह कहते हुए बहुत बुरा महसूस हो रहा है कि बहुत से शहरों में कचरे के डिब्बे में बहुत सारे बच्चे ड्रग्स लेकर मर जाते हैं, पड़े रहते हैं। वहां कोई नहीं जाता है। मां-बाप के बच्चे छिन जाते हैं। कचरों के डिब्बों में लाशें मिलती हैं। वहां जाकर कोई ड्रग एडिक्ट को पकड़ने की कोशिश नहीं करता है और आर्यन तो सिर्फ शिप में गया था घूमने-फिरने के लिए।’

ये है पूरा मामला

फिलहाल आर्यन खान को न्यायिक हिरासत में रखा गया है और उनकी जमानत पर सुनवाई की जा रही है। एनसीबी के द्वारा मुंबई क्रूज पर रेव पार्टी पर छापे मारे गए थे, जिसके बाद 3 अक्टूबर को आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। 7 अक्टूबर को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आर्यन खान का केस मशहूर वकील सतीश मानशिंदे लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि वे अब तक सलमान खान से लेकर संजय दत्त, राखी सावंत और रिया चक्रवर्ती समेत कई हाई-प्रोफाइल केस लड़ चुके हैं।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।