जब बातों-बातों मे शाहरुख खान ने बेटे आर्यन के लिए कहा था- चाहता हूं कि मेरा बेटा ड्रग्स ले

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 03 अक्टूबर 2021, 4:56 अपराह्न

बॉलिवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान के बेटे आर्यन का नाम इस वक्त लगातार चर्चा में बना हुआ है। शनिवार देर रात क्रूज़ पर हो रही रेव पार्टी के दौरान कथित रूप से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के द्वारा कूछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, कहा जा रहा है कि उनमें शाहरुख के बेटे आर्यन का भी नाम शामिल है। इसी के साथ शाहरुख खान के एक पुराने इंटरव्यू का वीडियो क्लिप्स भी चर्चा में बना हुआ है, जिसमें उन्होंने अपने बेटे आर्यन के लिए ड्रग्स और सेक्स से जुड़ी कुछ बातें कही थी।

Shahrukh's son Aryan

ETimes ने NCB के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि एजेंसी द्वारा शाहरुख के बेटे आर्यन को हिरासत में लिया गया है और अभी उनसे पूछताछ चल रही है। इसी बीच शाहरुख खान का एक पुराना इंटरव्यू खूब सुर्खिया बटोर रहा है, जो उन्होंने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल को दिया था।

इंटरव्यू में ऐसा कहा था

Shahrukh's son Aryan

उन्होंने इंटरव्यू में मज़ाक ही मजाक मे बेटे आर्यन के लिए गलत काम करने की इच्छा जताई थी। दरअसल उस वक्त वे कुछ समय पहले ही पहली बार पापा बने थे। सिमी ग्रेवाल ने शाहरुख से उनके बेटे आर्यन के पालन-पोषण को लेकर एक सवाल पूछीं थीं, जिसके जवाब में शाहरुख़ ने कहा था कि वह चाहते हैं कि आर्यन वो सारे काम करे जो वह अपनी टीनएज में नहीं कर सके। शाहरुख ने यह भी कहा था कि वह काफी कुछ ऐसा करना चाहते थे जो कि वह चाहकर भी नहीं कर सके क्योंकि उनके पास इतनी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं।

चाहता हूं कि मेरा बेटा ड्रग्स ले, सेक्स करे

Shahrukh's son Aryan

शाहरुख ने सिमी ग्रेवाल से कहा था, ‘जब आर्यन 3-4 साल का हो जाएगा तो मैं उसे कहूंगा कि वह लड़कियों के पीछे जा सकता है, ड्रग्स ले सकता है, सेक्स कर सकता है। बेहतर हो कि वह ये सब जल्दी ही शुरू कर दे जो मैं नहीं कर सका। अगर आर्यन घर से बाहर जाता है तो मैं चाहूंगा कि मेरे साथ काम करने वाले लोग जिनकी बेटियां हैं, वह आकर मेरे पास उसकी शिकायत करें।’

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।