पवनदीप और अरूणिता का नया रोमांटिक गाना फैन ने सोशल मीडिया पर किया लीक, देखते-देखते हुआ वायरल

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 23 सितम्बर 2021, 11:11 पूर्वाह्न

इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और अरूणिता कांजीवाल की जोड़ी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। अभी फिर से उनका एक गाना सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है। यह गाना उनके किसी फैंस ने सोशल मीडिया पर लीक कर दिया है। यह गाना मुंबई के स्टूडियो में शूट हो रहा है। इस गाने के प्रोड्यूसर और निदेशक राज सुरानी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by vapi_ke_fukrey (@vapi_ke_fukrey_)

जब इस बारे में राज सुरानी  से बात की गई थी उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं किया कैसे लीक हो गया, पर कोई बात नहीं अभी गाने का एक छोटा सा हिस्सा है लीक हुआ है। आशीष कुलकर्णी और पवनदीप राजन 70 म्यूजिशियन के साथ मिलकर इस रोमांटिक गाने को रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसमें से 10 तबला वादक 15 ढोलक वादक शामिल है। अभी यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह सॉन्ग कैसे लीक हुई है।

बता दें कि यह रोमांटिक सॉन्ग अरूणिता कांजीवालऔर पवनदीप पर फिल्म आया जाएगा। इसके लिए वे दोनों डांस भी सीख रहे हैं। आपको बता दें कि इंडियन आईडल- 12 में पवनदीप विजेता रहे हैं जबकि अरूणिता कांजीलाल इसकी उपविजेता रही है। परंतु इन दोनों की जोड़ी अभी लोगों को खूब पसंद आ रही है। हमेशा फ्रेंड सोशल मीडिया के जरिए उनकी वाहवाही करते दिखते हैं।

दोनों ने एक ही बिल्डिंग में घर भी खरीदा

दोनों की केमिस्ट्री को लोग भी काफी पसंद कर रहे हैं। कई अवसर पर दोनों को एक साथ देखा गया है। हाल में ही रितिक रोशन के घर पर यह दोनों साथ में पहुंचे थे दोनों की अफेयर की ही बात कहीं जा रही है, दोनों ने एक ही बिल्डिंग में घर भी खरीदा है। हालांकि दोनों ने अभी तक खुलकर अपने रिश्ते की बात का खुलासा नहीं किया है ऐसे तो दोनों ही इंडियन आइडल 12 में धमाकेदार परफॉर्मेंस से लोगों के दिल जीत लिए थे दोनों के गाने लोगों को खूब पसंद आते थे और जीत के दावेदार भी दोनों थे लकी बाद में विजेता पवनदीप ही हुए

About the Author :