अभी भी महीने की 1 करोड़ कमाती है माधुरी दीक्षित, जाने कितनी संपत्ति की मालकिन है, क्या है नेट वर्थ

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 19 सितम्बर 2021, 1:25 अपराह्न

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री तथा धक धक गर्ल के नाम से मशहूर माधुरी दीक्षित को कौन नहीं जानता । अदाकारी के साथ-साथ डांस में अपना लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस के लाखो चाहने वाले हैं। 15 मई 1967 को माधुरी दीक्षित का जन्म एक मराठी परिवार में हुआ था । माधुरी के माता पिता उनको डॉक्टर बनाने की चाह रखते थे और शायद इसीलिए उन्होंने अपने जीवन साथी के रूप में डॉक्टर नेने को चुना जो की एक सफल चिकित्सक हैं। माधुरी को बचपन से ही डांस यह काफी इंटरेस्ट था उन्होंने नृत्य के लिए 8 वर्ष की ट्रेनिंग भी ली थी ।

Madhuri Dixit

माधुरी दीक्षित बॉलीवुड में राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म अबोध के जरिए कदम रखा जो कि सन 1984 में रिलीज हुई थी । उसके बाद उन्होंने करियर में पीछे मुड़कर नहीं देखा उन्हें कई सुपरहिट फिल्में दी जिनके लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। उन्होंने लगभग 70 बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उन्हें पांच बार फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के अवार्ड से नवाजा गया ।

इतनी संपत्ति की मालकिन माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit

आज 54 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस सर्वोपरि है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। लेकिन क्या आपको पता है फिल्मी दुनिया पर राज करने वाली यह एक्ट्रेस करोड़ों की संपत्ति की मालकिन है। Caknowledge.com की माने तो उनकी कुल संपत्ति लगभग 250 करोड रुपए है। 2021 में 34 मिलियन डॉलर उनका नेट वर्थ है।

अभी भी महीने की 1 करोड़ कमाती है माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit

बड़े पर्दे पर जलवे बिखेरने के बाद अभी माधुरी दीक्षित टीवी पर दिखाई देती है। रिपोर्ट की माने तो अभी भी वह महीने के लगभग 1 करोड़ रुपए की कमाई करती है और साल में लगभग उनकी कमाई 13 करोड़ के आसपास होती है। माधुरी दीक्षित का आलीशान घर लोखंडवाला में स्थित है इतना ही नहीं इसके अलावा वह कई रियल एस्टेट प्रॉपर्टी की भी मालकिन है। बंगले के अलावा उन्हें महंगी गाड़ियों का भी बहुत शौक है उनके पास ऑडी , इनोवा, रोल्स रॉयस जैसी लग्जरी गाड़ियां मौजूद है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।