इन अभिनेताओं ने अपने से बड़ी उम्र की लड़कियों से रचाई शादी, हर्ष और भारती सिंह भी शामिल

Written by: Achala Srivastava | biharivoice.com • 16 सितम्बर 2021, 8:29 अपराह्न

बॉलीवुड से लेकर टीवी कलाकारों तक कई ऐसे लोकप्रिय अभिनेता व अभिनेत्री हुए जिनकी जोड़ियां उम्र के फासलों ने नहीं बनाई। बल्कि उनकी जोड़ियां बनाई प्यार के बंधन ने। आजकल लोग उम्र के फासले को देखकर नहीं बल्कि दो लोगों के बीच की बॉन्डिंग को देखकर एक दूसरे को पार्टनर बना रहे हैं। चाहे वह टीवी इंडस्ट्री हो या फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री। यह ट्रेंड आजकल काफी ज्यादा चल रहा है। इसी ट्रेंड को देखते हुए आम जिंदगी में भी लोग अब बिना उम्र के फासले को देखते हुए ही अपने पार्टनर चुन रहे हैं। आज हम आपको ऐसे जोड़ों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने से बड़ी उम्र की लड़की से शादी की है और काफी प्यारी बॉन्डिंग के साथ जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं:

1.संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा

DR. SANKET WITH SUGANDHA

संकेत भोसले और सुगंधा मिश्रा की शादी 26 अप्रैल 2021 को हुई थी। दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आपको बता दें कि संकेत सुगंधा मिश्रा से 4 साल छोटे हैं। इन दोनों ने लॉकडाउन के बीच शादी की जिसके कारण उनके घर के लोग ही केवल शादी में शामिल हो पाए।

2.सुयश राय और किश्वर मर्चेंट

SUYYASH WITH KISHWAR

सुयश राय और किश्वर मर्चेंट, यह दोनों ही बिग बॉस में देखे गए हैं। आपको बता दें कि काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने 16 दिसंबर 2016 को एक दूसरे से शादी कर ली। गौरतलब है कि सुयश पत्नी किश्वर मर्चेंट से 8 साल छोटे हैं।

3.हर्ष लिंबाचिया और भारती सिंह

HARSH WITH BHARATI

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया की जोड़ी केवल ऑफस्क्रीन तक ही सीमित है। ऑन स्क्रीन पर भी यह दोनों जोड़ियां काफी सारे शो का हिस्सा रहे हैं। और अभी भी काफी शो में यह दोनों एक साथ ही होस्टिंग करते हैं। इन दोनों को ही एक कॉमेडी शो के सेट पर एक दूसरे से प्यार हुआ था। 3 सितंबर 2017 को परिवार और दोस्तों के बीच उन्होंने अपनी शादी की। उम्र की बात की जाए तो भारती सिंह हर्ष से लगभग ढाई साल बड़ी हैं।

4.प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

YUVIKA WITH PRINCE NARULA

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात बिग बॉस में हुई थी। उसी वक्त प्रिंस को युविका से प्यार हो गया था। लेकिन युविका ने प्रिंस के प्रपोजल को बाद में एक्सेप्ट किया। 12 अक्टूबर 2018 को दोनों ने शादी कर ली। बता दे आपको कि प्रिंस युविका से 7 साल छोटे हैं।

5.कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह

KRUSHNA ABHISHEK WITH KASHMIRA SHAH

गोविंदा के भांजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह को काफी समय से डेट कर रहे थे। फिर साल 2013 के जुलाई महीने में इन दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। कश्मीरा और कृष्णा अभिषेक दो लड़कों के माता-पिता है। और उन्होंने सरोगेसी के जरिए यह सुख पाया है। गौरतलब है कि कश्मीरा कृष्णा से 11 साल बड़ी है।

About the Author :