बॉलीवुड के इन सितारों ने किस न करने की खाई थी कसम, मोटी फीस और डिमांड की वजह से तोड़ दी कसंम

Written by: Achala Srivastava | biharivoice.com • 13 सितम्बर 2021, 10:45 पूर्वाह्न

बॉलीवुड में आज के दौर में बोल्ड सींस बहुत ही आम बात हो गई है। बदलते समय के साथ ही फिल्म जगत ने भी इस बदलाव को स्वीकार कर लिया है। इसी वजह से आज के समय में नए जनरेशन के लोग बड़े पर्दे पर किसिंग सीन देखने से असहज महसूस नहीं करते है। बॉलीवुड के कई बड़े कलाकार फिल्मों में किसिंग करते हुए नजर आते हैं। कुछ कलाकारों ने किसिंग नहीं करने की कसम तो खाई थी, लेकिन मोटी फीस और स्क्रिप्ट की डिमांड के कारण वह भी पर्दे पर ऐसा करते हुए नजर आते हैं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं उन्हीं दिग्गज कलाकारों के बारे में जिन्होंने अपनी नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ दिया और अब फिल्मों में बिना असहज हुए किसिंग सींस करते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन

 ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड की सबसे सुंदर अदाकारा और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में ही यह फैसला कर लिया था कि वह किसिंग सींस नहीं करेंगी। लेकिन साल 2006 में आई फिल्म धूम 2 के लिए उन्होंने अपनी यह नो किसिंग पॉलिसी तोड़ दी। इस फिल्म में कहानी की डिमांड थी कि ऐश्वर्या राय बच्चन को किसिंग सींस करने की जरूरत है।और इसी डिमांड को समझते हुए ऐश्वर्या ने ऋतिक रोशन के साथ किसिंग सीन किया था। इसके अलावा ऐश्वर्या ने रणबीर कपूर के साथ भी “ए दिल है मुश्किल” में किसिंग सीन किया था।

 अजय देवगन

 अजय देवगन

अपने सीरियस लुक्स के लिए फेमस अजय देवगन एक्शन के साथ साथ कॉमेडी रोल्स भी करते हैं। बॉलीवुड में अपने 25 साल के करियर में अजय ने कभी भी किसी अभिनेत्री के साथ किसिंग सीन नहीं किया। लेकिन उन्हीं के द्वारा निर्देशित फिल्म “शिवाय” में उन्होंने अपनी नो किसिंग पॉलिसी को तोड़ दिया। इस बारे में जब अजय से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि लिखित तौर पर कभी भी उन्होंने ऑनस्क्रीन किसिंग क्लॉज नहीं रखा। शिवाय फिल्म की डिमांड को देखते हुए उन्हें एक्ट्रेस एरिका को किस करना पड़ा था।

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान

करीना कपूर खान ने शादी से पहले कभी भी ऑन स्क्रीन नो किसिंग पॉलिसी नहीं लागू की। लेकिन सैफ अली खान के साथ शादी के बाद उन्होंने अपने क्लॉज में नो किसिंग पॉलिसी को जोड़ लिया। हालांकि साल 2016 में आई फिल्म “की एंड का” में स्क्रिप्ट की डिमांड को देखते हुए उन्होंने अपने को-स्टार अर्जुन कपूर को ऑनस्क्रीन किस किया और करीना ने अपनी नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी को भी तोड़ दिया था।

सैफ अली खान

सैफ अली खान

सैफ अली खान ने भी करीना कपूर खान की तर्ज पर ही शादी के बाद ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी को अपनाया था। लेकिन इसी दौरान उनकी फिल्म में भी किसिंग सीन के डिमांड आने लगे। जब उनकी फिल्म रंगून आई थी तो उसकी स्क्रिप्ट में किसिंग सीन लिखा गया था, इसलिए उन्हें कंगना रनौत को किस करना पड़ा था। और इसी वजह से सैफ अली खान ने अपनी नो ऑनस्क्रीन किसिंग पॉलिसी को भी तोड़ दिया था।

शाहरुख खान

शाहरुख खान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान को फिल्म जगत में रोमांस किंग के नाम से भी जाना जाता है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान ने भी नो किसिंग पॉलिसी अपनी क्लॉज में रखी थी। लेकिन “जब तक है जान” फिल्म में कैटरीना कैफ के साथ उन्हें किसिंग सींस शूट करने पड़े। शाहरुख ने कहा कि ये उनकी स्क्रीन की डिमांड थी। आपको बता दें कि उस फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा ने किया था जिसकी वजह से शाहरुख उन्हें मना भी नहीं कर पाए।

About the Author :