सुपरस्टार अभिनेता अक्षय कुमार का जन्म आज ही के दिन 9 सितंबर, 1967 को अमृतसर में हुआ था। उनका असली नाम राजीव ओम भाटिया है, जिसे उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में आकर बदल दिया और अक्षय कुमार नाम रख लिया। अक्षय कुमार को बॉलीवुड का खिलाड़ी कुमार भी कहा जाता है। उन्होंने अपने दम पर बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई और कई करोड़ों की कमाई की। उनकी पहली फिल्म “सौगंध” थी लेकिन फिल्म “खिलाड़ी” ने उन्हें पहचान दिलाई। इसलिए उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता है। वो एक डिसिप्लिन में जिंदगी जीना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, अक्षय कुमार को महंगी चीजों का भी शौक है? चलिए आज अक्षय कुमार के जन्मदिन पर जानते हैं उनके इन्ही महंगे शौक के बारे में।
फोर्ब्स की लिस्ट में चौथे सबसे अमीर अभिनेता
अक्षय कुमार ने अपने फिल्मी करियर में काफी सारी हिट फिल्में दी। इन फिल्मों से उन्होंने करोड़ों रुपए भी कमाएं। रिपोर्ट्स के अनुसार,अक्षय कुमार लगभग 236 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। फोर्ब्स की लिस्ट में अक्षय को चौथा सबसे अमीर अभिनेता बताया गया है। फिल्मों के अलावा विज्ञापनों से भी अक्षय करोड़ों रुपए कमाते हैं।
सी फेसिंग बंगलो के साथ गोवा में है शानदार विला
अक्षय कुमार एक सी फेसिंग बंगलो के मालिक हैं। इस बंगलो में वो अपने परिवार के साथ रहते हैं। इस शानदार घर में लिविंग रूम, किचन, डाइनिंग एरिया और वॉक इन क्लॉसेट के साथ एक होम थिएटर भी है। अक्षय ने 4 फ्लैट्स भी खरीद रखे हैं। हर एक फ्लैट की कीमत 4.5 करोड़ रुपए है। अक्सर छुट्टियां मनाने अक्षय गोवा जाते हैं। इसलिए उन्होंने होवे में भी अपना एक विला खरीद रखा है।
ज़बरदस्त है गाड़ियों का कलेक्शन
अक्षय कुमार खिलाड़ी के नाम से यूं ही नहीं जाने जाते हैं। उन्हें गाड़ियों का भी बेहद शौक है। उन्होंने 9 करोड़ की फैंटम सेवेंथ जनरेशन खरीद रखी है। इसके साथ ही 1.10 करोड़ की मर्सिडीज बेंज फाइव क्लास भी उनके कलेक्शन में है। इसके अलावा उनके पास बेंटले और रेंज रोवर जैसी गाड़ियां भी हैं। बाइक्स के भी शौकीन हैं अक्षय। और इसलिए उनका बाइक्स का कलेक्शन भी शानदार है।
प्राइवेट जेट से सफर करते हैं अक्षय
260 करोड़ की प्राइवेट जेट मालिक भी हैं अक्षय कुमार। इस जेट से वो अक्सर ट्रैवल करते हैं। इतनी संपत्ति के बावजूद अक्षय इनका दुरुपयोग नहीं करते हैं।उनका मानना है कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। इसलिए वो खुद को स्वस्थ रखने पर ज्यादा काम करते हैं।