पर्दे पर माँ का किरदार निभाने वाली ये एक्ट्रेसेस हैं असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस, बाहुबली की शिवगामी देवी दिखती है ऐसी

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 09 सितम्बर 2021, 11:22 अपराह्न

हमारे बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसी कई अदाकाराएं हैं जो अपनी खूबसूरत अदाओं और अभिनय से लोगों को दीवाना बना देती हैं। वैसे तो फिल्मी दुनिया में हर एक कलाकार को तरह-तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते है कि इंडस्ट्री में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने बेहद यंग ऐज में पर्दे पर माँ का किरदार निभाया है। जी हां, अपने उम्र से कई गुना ज्यादा बड़े उम्र का किरदार इन अभिनेत्रियों ने यूं निभाया की लोगों के लिए उनका असली उम्र का अंदाज़ा लगाना बेहद मुश्किल हो गया। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी ही हीरोइन्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने अपने जबरदस्त एक्टिंग से सभी को हैरान कर दिया।

मेहर विज :-

meher vij

इस लिस्ट में सबसे पहला मेहर विज का है जिन्होंने सलमान खान की फ़िल्म “बजरंगी भाईजान” में मुन्नी की माँ का किरदार निभाया था। भले ही इस फ़िल्म में मेहर ने माँ की भूमिका निभाई हो मगर वह असल जिंदगी में काफी यंग और स्टाइलिश हैं। इस फिल्म में माँ के किरदार के लिए मेहर विज के लुक को बेहद ही खूबसूरती से बदला गया था। जिसके कारण दर्शकों के लिए उनकी उम्र का अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो गया था।

अमृता सुभाष :-

amrita subhash

आप सभी को रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर रैप फ़िल्म “गली बॉय” तो बखूबी याद होगी जिसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी। इसी फिल्म में रणवीर सिंह की माँ के भूमिका में नजर आई थी अमृता सुभाष जिन्होंने इस रोल को बखूबी निभाया था। लेकिन अगर बात करें रियल लाइफ की तो अमृता असल जिंदगी में बेहद खूबसूरत है और अपने निभाए गए किरदार से बेहद विपरीत हैं।

अर्चना जोइस :-

archana jois

इस लिस्ट में अगला नाम साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस अर्चना जोईस का है जिन्हें साल 2018 में आई सुपरहिट फ़िल्म केजीएफ में देखा गया था। इस फ़िल्म में अर्चना ने अभिनेता यश की मां का किरदार निभाया था और लोगों की खूब तारीफें बटोरी थी। बता दें कि असल जीवन में अर्चना की उम्र काफी कम है और दिखने में भी काफी खूबसूरत है।

नादिया :-

naadiya

अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में मां की भूमिका निभा चुकीं एक्ट्रेस नादिया भी असल जिंदगी में काफी खूबसूरत दिखती हैं। नादिया को सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म मिर्ची बाजार से मिली थी। इस फ़िल्म में नदिया ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मां का किरदार निभाया था। भले ही एक्ट्रेस पर्दे पर लगभग माँ के किरदार निभाती हो मगर असल जिंदगी में वह इसके विपरीत काफी खूबसूरत और स्टाइलिश दिखती हैं।

राम्या कृष्णन :-

ramya krishnan

इस लिस्ट में आखिरी नाम एक्ट्रेस राम्या कृष्णन का है जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में मुख्य कलाकार प्रभास की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में शिवगामी देवी के दमदार किरदार को निभाने वालीं राम्या असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत दिखती हैं।

About the Author :