‘बचपन का प्यार’ गाने से पॉपुलर हुए सहदेव दीदरो एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। इसकी वजह यह है कि मशहूर रैप सिंगर बादशाह ने छत्तीसगढ़ के सहदेव दीदरो के साथ बचपन का प्यार का म्यूजिक वीडियो लॉन्च किया है। आज बुधवार की सुबह 11 बज कर 20 मिनट पर अपने ऑफिशियल यूट्यूब अकाउंट पर इस वीडियो को अपलोड किया गया। अपलोड करने के बाद 1 घंटे में यह वीडियो 36 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया। इस म्यूजिक वीडियो में सहदेव और बादशाह के साथ आस्था गिल तथा रिंकू हिप हॉप करते हुए नजर आए हैं।

इस वीडियो में सहदेव दीदरो के एक्टिंग और उसके एक्सप्रेशन को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो तकरीबन 3 मिनट का है जिसमें सहदेव दीदरो पूरी तरह से नए लुक हिप हॉप वाले में नजर आ रहे हैं। इस म्यूजिक वीडियो की शुरुआत सहदेव के हिप हॉप से ही शुरू होती है और इसके बैकग्राउंड में बादशाह सहित अन्य कलाकार भी दिख रहे हैं।

आगे इस वीडियो की बात करें तो सहदेव इस वीडियो में एक चॉकलेट देखकर एक अपनी जोड़ी की एक्ट्रेस को प्रपोज कर रहे हैं। वीडियो में बचपन से मिलने के बाद यह दोनों अलग हो जाते हैं लेकिन फिर जवान होने के बाद एक्ट्रेस को सहदेव दीदरो की याद आती है। जिस तरह से इस गाने का बोल ‘बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ है उसी प्रकार की पूरी वीडियो भी उसी थीम पर बनाई गई है।
टीचर के कहने पर गया था गाना

अब इस गाना पर सहदेव की ऑफिशियल वीडियो लॉन्च होने के बाद इनके फैंस काफी बढ़ते चले जा रहे हैं। आपको बता दें कि सहदेव दीदरो ने अपने स्कूल की टीचर के कहने पर बचपन का प्यार गाना गाया था जो कि सोशल मीडिया पर डालते ही काफी वायरल हो गया और सहदेव पूरे देश में पॉपुलर हो गए।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी है फैंस

आपको बता दें कि शूटिंग से पहले सहदेव की बात बॉलीवुड के मशहूर सिंगर बादशाह से वीडियो कॉल में हुई थी और इन्हें मिलने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ बुलाया था। इसके बाद उन्होंने साथ में गाने के लिए निमंत्रण दिय।सहदेव के गाने के फैन बॉलीवुड के लोग और आम लोग ही नहीं बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी है सीएम भूपेश बघेल ने सहदेव दीदरो से मुलाकात कर उनसे यह गाना सामने सुना था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी उन्होंने पोस्ट किया था।