बचपन के प्यार से शादी तक का सफर, जानिए यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की प्रेम कहानी

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 04 अगस्त 2021, 2:58 अपराह्न

ब्लू आईज, हाई हील्स जैसे गानों से लोगों को अपना दीवाना बनाने वाले यो यो हनी सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। हाल ही में हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस’ के तहत कोर्ट में याचिका दी है। जिसके बाद हनी सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं।

इंडस्ट्री में आने से पहले ही हनी सिंह ने कर ली थी शादी :-

बचपन के प्यार से शादी तक का सफर, जानिए यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की प्रेम कहानी

बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही हनी सिंह ने शालिनी तलवार से शादी कर ली थी जो कि लाइमलाइट से बेहद दूर ही रहना पसंद करती हैं। दोनों बचपन से एक दूसरे को बेहद पंसद करते थे जिसके बाद दोनों के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शादी। स्कूल के दिनों से ही एक दूसरे को प्यार करने वाले शालिनी और हनी सिंह के बीच पहले डेटिंग का सिलसिला शुरू हुआ था।

जगहों में आई दूरियों के बावजूद भी दोनों का प्यार था मजबूत :-

बचपन के प्यार से शादी तक का सफर, जानिए यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की प्रेम कहानी

बात करें दोनों की प्रेमकहानी की तो आपको बतादें कि दोनों ने अपनी इस लवस्टोरी को सालों तक लोगों से छुपा कर रखा था। जिसके बाद हनी लंदन चले गए और शालिनी यही इंडिया में रह गई। लेकिन इसके बावजूद हनी सिंह और शालिनी के बीच दूरियां नही आई। दोनों ने इस दौरान अपने प्यार को मजबूत बनाया और फिर एक हो गए।

पूरे सिख रीति रिवाज के साथ कि थी शादी :-

बचपन के प्यार से शादी तक का सफर, जानिए यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की प्रेम कहानी

वैसे तो हनी सिंह बहुत बड़े स्टार हैं पर उनकी बीवी शालिनी अपनी जिंदगी को प्राइवेट रखना ही पसंद करती हैं। साल 2011 में दोनों ने दिल्ली के बाहरी इलाके में स्तिथ एक फार्महाउस में सिख परंपरा के साथ शादी की थी। शादी के बाद ही हनी सिंह के गाने लोकप्रिय हुए और वह फेमस हो गए मगर फेम कमाने के बाद भी हनी ने शालिनी को मीडिया से दूर रखा। लेकिन टीवी चैनल के एक शो इंडियन रॉकस्टार के दौरान हनी पहली बार अपनी पत्नी शालिनी को लेकर मीडिया के सामने आए थे।

शालिनी को पंसद नही है हनी के गाने :-

बचपन के प्यार से शादी तक का सफर, जानिए यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की प्रेम कहानी

वही अपनी बीवी के बारे में बात करते हुए हनी ने बताया था कि उन्हें लगता है कि शालिनी को उनके गाने पसंद नही लेकिन फिर भी उन्होंने आज तक ये नही कहा कि वह गाना ना गाये। हनी ने आगे बताया था कि शालिनी को रोमांटिक गाने सुनना बेहद पसंद है जो कि उन्होंने आज तक नही गाये। बतादें कि शालिनी तलवार बेहद खूबसूरत हैं और हनी सिंह को बेहद प्यार भी करती हैं।

कई तरह के गंभीर आरोप है हनी सिंह पर :-

बचपन के प्यार से शादी तक का सफर, जानिए यो यो हनी सिंह और शालिनी तलवार की प्रेम कहानी

लेकिन अब शादी के 10 साल बाद शालिनी ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी पर शारीरिक और यौन हिंसा के साथ-साथ मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का भी आरोप लगाया है। हालांकि अब इनसब के बीच ये देखना होगा कि कोर्ट की ओर से इस मामले में क्या फैसला आता है।

About the Author :