हेलिकॉप्टर क्रैश में फ़िल्म ‘सूर्यवंशम’ मे काम करने अभिनेत्री सौंदर्या की हुई थी मौत, सच हुई थी ज्योतिष की भविष्यवाणी

Written by: Shubhangi Singh | biharivoice.com • 22 जुलाई 2021, 9:09 पूर्वाह्न

साल 1999 में जब अमिताभ बच्चन की फ़िल्म “सूर्यवंशम” ने बड़े पर्दे पर दस्तक दी थी तो उसने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फ़िल्म को लोग आज भी खूब देखना पसंद करते है। वही इस फ़िल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री सौंदर्या ने अपनी इस पहली फ़िल्म में ही अपने अभिनय और खूबसूरत मुस्कान से लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बना ली थी। लेकिन इसके बावजूद वह किसी और बॉलीवुड फ़िल्म में नजर नही आई। ऐसा इसलिए क्योंकि महज 31 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉलीवुड में अपने डेब्यू के बाद सौंदर्या की एक हेलीकाप्टर दुघर्टना में मौत हो गई थी जिसे जानकर हर कोई हैरान था।

एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फ़िल्म निर्माता भी थी सौंदर्या :-

वैसे आपको बतादें कि सौंदर्या का असली नाम सौम्या सत्यनारायण था। उन्होंने साल 1992 में कन्नड़ फ़िल्म गंधर्व से एक्टिंग फील्ड में कदम रखा था और कई अलग अलग भाषाओं के फिल्मों में काम किया जिनमे तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ और हिंदी फिल्म शामिल है। 12 साल के अपने एक्टिंग करियर में सौंदर्या ने करीब 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया था और कई बड़े सुपरस्टार्स के साथ खूब हिट फिल्में दी। यही नही सौंदर्या एक एक्ट्रेस होने के साथ-साथ फ़िल्म निर्माता भी थी और उन्हें बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नेशनल अवार्ड से सम्मानित भी किया गया था।

बचपन के दोस्त से रचाई थी शादी :-

साल 1999 में सौंदर्या ने बॉलीवुड में कदम रखा था और अमिताभ बच्चन के साथ फ़िल्म सूर्यवंशम में नजर आई थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि सौंदर्या ने अपने MBBS की पढ़ाई को बीच में छोड़ कर फिल्मों में जाने का फैसला किया था और साल 2003 में जब वह अपने करियर की उच्चाइयों पर थी तब जाकर उन्होंने अपने बचपन के दोस्त और सॉफ्टवेयर इंजीनियर जीएस रघु से शादी कर ली थी।

हेलीकाप्टर दुर्घटना में चली गई थी जान :-

एक्टिंग में अपना करियर बनाने के बाद सौंदर्या ने राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमाई थी और साल 2004 में भारतीय जनता पार्टी को जॉइन किया था। जिसके बाद वह 17 अप्रैल को अपने उम्मीदवारी के लिए चुनाव प्रचार करने करीमनगर जा रही थीं।इसी दौरान एक ऐसा हादसा हुआ जिसने सबको हिला कर रख दिया। जी हां, दरअसल जब सौंदर्या करीमनगर जाने के लिए हेलीकाप्टर पर गई और जैसे ही बेंगलुरू के जक्कुर एयरफील्ड से उड़ान भरकर हेलीकॉप्टर 100 फीट तक पहुंचा, वो क्रैश हो गया। जिसके बाद इस हादसे में सौंदर्या के साथ उनके भाई और दो अन्य की मौत हो गई थी।

धमाके के बाद चेहरा भी पहचानना था मुश्किल :-

Soundarya shown to user

हालांकि क्रैश के बाद जब हेलीकाप्टर जमीन पर गिरा तो एक शख्स वहां काम कर रहा था। लेकिन जैसे ही वह यात्रियों को बचाने के लिए हेलीकाप्टर की ओर गया तभी एक जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर आग फैल गई। आपको बतादें कि उस दौरान लाशों की हालत ऐसी थी कि उन्हें पहचानना भी बेहद मुश्किल था।

अचानक होने वाली मौत की पहले ही हो चुकी थी भविष्यवाणी:-

खबरों की माने तो सौंदर्या की अचानक होने वाली मौत के बारे में एक ज्योतिष ने उनके बचपन में ही भविष्यवाणी कर दी थी और ये जानने के बाद एक्ट्रेस के माता पिता ने खूब हवन पूजा पाठ कराया था। इतना ही नही सौंदर्या के माता पिता को ज्योतिष की भविष्यवाणी का इतना डर था कि उन्होंने अपनी बेटी को ड्राइविंग भी सीखने नही दी थी और उनके साथ हमेशा एक बॉडीगार्ड मौजूद रहता था।

आपको जानकर हैरानी होगी की जिस वक्त सौंदर्या को बॉलीवुड फिल्म सूर्यवंशम ऑफर हुई थी, उस दौरान ज्योतिष ने कामयाबी के लिहाज से इस फिल्म को सौंदर्या के लिए अच्छा बताया था लेकिन उन्होंने साथ ही साथ ये भी कहा था कि ये फ़िल्म उनकी बॉलीवुड की आखिरी फ़िल्म भी साबित हो सकती हैं।

About the Author :