कभी 140 किलो वजन मे मोटूमल दिखते थे अर्जुन कपूर, फिर बिना सर्जरी ऐसे बनाया सिक्स पैक्स

Written by: Manish Kumar | biharivoice.com • 10 जुलाई 2021, 4:16 अपराह्न

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था। अर्जुन कपूर बॉलीवुड के मशहूर निर्माता बोनी कपूर और मोना सॉरी के बेटे हैं। आपको बता दें कि जानवी और खुशी उनकी सौतेली बहने हैं। अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में फिल्म इश्कजादे के जरिए डेब्यू किया था। हालांकि  बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले ही वो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं।

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर फिल्म वांटेड और नो एंट्री में अर्जुन कपूर एसोसिएट प्रोड्यूसर रह चुके हैं, वहीं कल हो ना हो में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर इन्होंने काम किया है। इसके अलावा अर्जुन निखिल की ही फिल्म सलाम ऐ इश्क में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया।

बॉलीवुड में पहली फिल्म हिट देने के बाद उनके करियर पर ब्रेक सा लग गया था। हालांकि वह कई बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। पिछले ही दिनों अर्जुन कपूर सरदार का ग्रैंडसन में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए उनकी काफी सराहना भी हुई थी। आपको बता दें कि अभी फिट और स्मार्ट  लुक में दिखने वाले अर्जुन कपूर बचपन में काफी मोटे हुआ करते थे।

फिल्मों में आने से पहले उनका वजन तकरीबन 140 किलो था। ऐसे में उनके लिए अभिनेता बनने की सोचना भी बहुत दूर की बात थी, क्योंकि फिल्मों में हीरो को स्मार्ट दिखना होता है। अपने वजन को कम करने के लिए अर्जुन कपूर जिम में खूब पसीना बहाते थे।

सलमान के जिम में जाया करता था

एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया कि मैं सलमान के जिम में जाया करता था। सलमान ने मेरा हमेशा आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अगर मैं थोड़ा सा भी वजन कम कर लूं तो फिल्मों में हीरो का रोल मिल सकता है। उन्होंने मुझ पर काफी मेहनत की और अच्छी बॉडी के लिए हमेशा मेरा मार्गदर्शन भी किया। एक बातचीत के दौरान अर्जुन कपूर ने बताया था कि ज्यादा वजन और अस्थमा होने के कारण वो मुश्किल से 10 सेकंड भी नहीं दौड़ पाते थे। अर्जुन कपूर कभी भी अपना वजन कम नहीं करना चाहते थे।

फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर ने 2012 में आई फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके ऑपोजिट परिणीति चोपड़ा थी। जिन्होंने कई हॉट सीन दिए । इस फिल्म में अर्जुन कपूर ने सिक्स पैक एब्स भी दिखाएं। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया हाफ गर्लफ्रेंड, की एंड का, तेवर, 2 स्टेटस, गुंडे और संदीप और पिंकी फरार जैसी कई फ़िल्में की।

मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे

पिछले कुछ समय से अर्जुन कपूर अरबाज खान की पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे है। आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से उम्र में काफी बड़ी है। लेकिन कहते हैं ना प्यार अंधा होता है प्यार ना तो उम्र देखता है ना ही जात पात। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को खुलकर सबके सामने स्वीकार किया है।

About the Author :

Manish Kumar

पिछले 5 सालों से न्यूज़ सेक्टर से जुड़ा हुआ हूँ। इस दौरान कई अलग-अलग न्यूज़ पोर्टल पर न्यूज़ लेखन का कार्य कर अनुभव प्राप्त किया। अभी पिछले कुछ साल से बिहारी वॉइस पर बिहार न्यूज़, बिजनस न्यूज़, ऑटो न्यूज़ और मनोरंजन संबंधी खबरें लिख रहा हूँ। हमेशा से मेरा उद्देश्य लोगो के बीच सटीक और सरल भाषा मे खबरें पहुचाने की रही है।