Gold Silver Rate: भारत में सोने के गहने पहनने के शौकीन अधिकतर लोग होते हैं। हालांकि सोने चांदी के बढ़ते रेट के वजह से लोग रहना नहीं खरीद पाते हैं। आप अगर सोना चांदी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी राहत भरा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिला है। झारखंड की राजधानी रांची में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 68100 है और 24 काह 10 ग्राम सोने का रेट 71 510 रुपए दर्ज किया गया है वहीं चांदी का रेट 89 हजार रुपए प्रति किलो है।
सर्राफा व्यापारी वह इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन के सदस्य मनीष शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान जानकारी दिया कि सोने चांदी के रेट में गिरावट हुई है। प्रति किलो चांदी आज ₹1000 सस्ती हुई है। कल शाम तक चांदी का रेट 90000 रुपए प्रति किलो था लेकिन आज 89 हजार रुपए प्रति किलो चांदी बिक रहा है।
सोने के रेट में हुई गिरावट(Gold Silver Rate)
मनीष शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के रेट में गिरावट हुई है। 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल 68800 बिक रहा था जबकि आज 68000 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से बिक रहा है यानी कि आज ₹700 सोने के रेट में कमी आई है। शनिवार को लोगों ने 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम 72240 की भाव से सोना खरीदा था लेकिन आज 71 510 रुपए प्रति 10 ग्राम के रेट से सोना बिक रहा है।
Also Read:Trending News: इस भैंस की कीमत है 10 करोड रुपए से अधिक, हर महीने 70000 से अधिक की करता है कमाई
सोना खरीदते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान
सोने के गहना खरीदते समय आपको क्वालिटी का ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क को देखकर ही सोना का गहना खरीदे क्योंकि यही सरकार की गारंटी होती है। सोने की शुद्धता का ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड हॉलमार्क निर्धारण करती है और यही अलग-अलग कैरेट तय करती है। अलग-अलग कैरेट सोने के शुद्धता के बारे में बताती है।
Share on