छुप-छुप कर इश्क़ किया करती थी बॉलीवुड की ये जोड़ी, खबर बाहर आने पर हैरान रह गए थे लोग

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां प्यार और रिलेशनशिप की कई सारी कहानियां मौजूद है। यहां अक्सर रिश्तो को सीक्रेट रखा जाता है। इसकी वजह कई सारी होती हैं। लेकिन मीडिया के सामने यह सारे रिश्ते खुल ही जाते हैं। राज कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक कई सारे ऐसे बॉलीवुड सेलेब्स हैं जिन्होंने अपने रिश्तों को छुपाने की कोशिश की।लेकिन जब दुनिया को उनके बारे में पता चला तो लोग हैरान रह गए। कई बार ऐसा हुआ कि उड़ती हुई अफवाहें भी सच्चाई बयान कर गईं। तो आइए जानते हैं बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही जोड़ों के बारे में,उनकी प्यार भरी कहानियों के बारे में जिन के खुलासे के बाद बॉलीवुड से लेकर आम जनता तक हैरान है।

नरगिस और राज कपूर

Raj Kapoor and Nargis

बॉलीवुड इंडस्ट्री में सुपरस्टार राज कपूर का जलवा हुआ करता था। राज कपूर नरगिस के साथ रिलेशनशिप में भी थे। हालांकि यह बात ज्यादा लोगों को पता नहीं थी। लेकिन जब नरगिस से राज कपूर को प्यार हुआ उस वक्त वो शादीशुदा थे। वो कृष्णा कपूर से शादी कर चुके थे। नरगिस और राज कपूर का प्यार ऑनस्क्रीन हुआ था लेकिन ऑफ़स्क्रीन भी उनमें प्यार की खुमारी बढ़ने लगी थी। हालंकि,उन दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया। राजकपूर ने अपनी पत्नी को छोड़ने से इंकार कर दिया था। इसके बाद नरगिस ने सुनील दत्त का सहारा लिया। राज कपूर और नरगिस की जोड़ी टूट गई और नरगिस ने सुनील दत्त से शादी कर ली।

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा

Aditya Chopra and Rani Mukherjee

whatsapp channel

google news

 

90 के दशक की सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रानी मुखर्जी का नाम उनके करियर में कई सारे अभिनेताओं के साथ जुड़ा है। लेकिन उनकी शादी आदित्य चोपड़ा से होगी इसकी भनक किसी को भी नहीं थी। दोनों ने शादी से पहले अपने रिश्ते को कभी भी कबूल नहीं किया था। आपको बता दें कि आदित्य चोपड़ा की शादी उनकी बचपन की दोस्त से हो चुकी थी। लेकिन उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक ले लिया। और इसके बारे में जानकारी तब मिली जब आदित्य ने रानी से शादी कर ली।

उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी

Uday Chopra And Nargis Fakhri

फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी आज कल बॉलीवुड फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती। लेकिन अपने बयान के बाद वह मीडिया में चर्चा में रहती है। उदय चोपड़ा के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर उन्होंने पहली बार बोला है। नरगिस ने इस बात को कबूल किया है कि वह पिछले 5 सालों से उदय चोपड़ा के साथ रिलेशनशिप में है। इस दौरान उन्हें लोग इसके बारे में ना बोलने को लेकर कहा करते थे। दोनों की रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें तो थी, लेकिन कभी भी स्वीकार नहीं किया गया था। हमेशा कुछ कह कर टाल दिया करते थे। लेकिन अब दोनों की अलग हो चुके हैं। हालंकि अब इन दोनों के रिश्ते की जानकारी मिली तो सब हैरान रह गए।

विक्रम भट्ट और सुष्मिता सेन

Sushmita Sen And Vikram Bhatt

विक्रम भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक नामी निर्देशक हैं। वह अपनी हॉरर फिल्मों को लेकर बॉलीवुड में चर्चा में रहते हैं। इसके लिए उन्होंने कई सारी फिल्में भी बनाई है। लेकिन उनकी और सुष्मिता सेन की रिलेशनशिप की खबरें जब मीडिया में सामने आई तो सब हैरान रह गए। सब को इस बात का पता चल गया ,जब खुद विक्रम ने इस बात को स्वीकारा। विक्रम ने कहा कि जब वह अपने तलाक की प्रक्रिया से गुजर रहे थे तो वह एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर मैं थे। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबे वक्त नहीं चला ।

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

Malaika Arora And Arjun Kapoor

इस वक्त बॉलीवुड में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बीच के रिश्ते को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है। जब अफवाहें उड़ रही थी कि यह दोनों लोग डेटिंग कर रहे हैं, तो किसी को भी इस बात पर यकीन नहीं था। खान परिवार से ताल्लुक रखने वाली मलाइका का अफेयर अर्जुन कपूर से हो, यह किसी को भी समझ में नहीं आ रहा था। लेकिन जब अरबाज और मलाइका का डाइवोर्स हुआ तो बातें समझ में आने लगी। धीरे-धीरे मलाइका और अर्जुन साथ नजर आने लगे और खुलकर अपने बीच के रिश्ते के बारे में बताया।

Share on