Girls Fight For Boyfriend Viral Video: बिहार का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोनपुर मेले का बताया जा रहा है, जिसमें 5 लड़कियों के बीच एक बॉयफ्रेंड को लेकर मारपीट हो रही है। यह पांच लड़कियां एक बॉयफ्रेंड के लिए भरे मेले में सरेआम आपस में लात-घूसे चला रही हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह चार लड़कियों ने एक लड़की की मिलकर जमकर पिटाई भी की है। इतना ही नहीं उन्होंने इस दौरान एक-दूसरे के कपड़े भी फाड़ दिए हैं।
1 बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ी 5 गर्लफ्रेंड
वायरल हो रहा यह वीडियो नया है या पुराना… इस बात का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। वही इस वीडियो में किसी भी तरह की ऑडियो भी सुनाई नहीं दे रही है, लेकिन इसके बावजूद इस वीडियो में पांचों लड़कियों के बीच चल रही लात घुसे की फाइट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड के मामले को लेकर यह लड़ाई झगड़ा शुरु हुआ था, जो इतना बढ़ गया कि मारपीट और फिर कपड़े फाड़ने तक पहुंच गया।
बिहार : एक बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ गईं 5 लड़कियां।
◆ एक को सोनपुर मेला घुमाने लाया था, बाकियों ने देखा तो टूट पड़ी।
◆ मारपीट ऐसी हुई कि कपड़े तक फट गए और लोग देखते रह गए।
बताया जा रहा है एक्स गर्ल फ्रेंड और उसकी सहेलियों की टीम ने दिया इस घटना को अंजाम।#Bihar pic.twitter.com/Wcq4NyYR8q
— Mukesh singh (@Mukesh_Journo) November 29, 2022
नई गर्लफ्रेंड के साथ देख भड़की एक्स गर्लफ्रेंड
इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को घुमाने मेले में लेकर आया था। इसी दौरान कुछ लड़कियों की वीडियो में एंट्री हुई जिनमें से एक लड़की लड़के की एक्स गर्लफ्रेंड बताई जा रही है, जिसकी मुलाकात मेले में अचानक लड़के से हो गई और वह अपने एक्स के साथ उसकी नई गर्लफ्रेंड को देख बौखला गई। इसी बात को लेकर दोनों के बीच शुरू हुई कहासुनी पहले गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। इस मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अलग अलग अंदाज में अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को लेकर हम किसी भी तरह की कोई पुष्टि नहीं करते हैं।