क्यों टूट गया विद्युत जामवाल-नंदिता महतानी का रिश्ता? 40 की उम्र में ताजमहल पर किया प्रपोज 42 में टूट गया दिल

Vidyut Jammwal And Nandita Mahtani Breakup: कमांडो और फोर्स जैसी सुपरहिट फिल्म से लोगों के दिलों दिमाग पर अपने एक्शन मूव्स की छाप छोड़ने वाले विद्युत जामवाल का दिल एक बार फिर टूट गया है। 2 साल पहले ही विद्युत जामवाल ने फैशन डिजाइनर नंदिता मेहतानी संग मोहब्बत की नगरी ताज में अपने प्यार का इजहार करते हुए सगाई की थी। वही सगाई के 2 साल बाद ही दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं और इसी के साथ शादी से पहले ही यह रिश्ता टूट गया।

Vidyut Jammwal Nandita Mahtani

टूट गया विद्युत जामवाल और नंदिता महतानी का रिश्ता

42 साल के विद्युत जामवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी और नंदिता मेहतानी की सगाई की तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था और फैंस के साथ इस खुशखबरी को बांटा था कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। सगाई के बाद से ही फैंस दोनों की शादी की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे थे, लेकिन शादी के अनाउंसमेंट से पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबर सामने आ गई है, जिसने फैंस को निराश कर दिया है।

Vidyut Jammwal Nandita Mahtani

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विद्युत जामवाल और नंदिता दोनों को अनन्या पांडे की कजिन अलाना की हल्दी सेरेमनी में देखा गया। हालांकि इस दौरान दोनों एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग नजर आए। हल्दी सेरेमनी में दोनों के बीच की दूरियां उनके फैंस को काफी खटक रही है, जिसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि दोनों अलग हो गए हैं।

Vidyut Jammwal Nandita Mahtani

सोशल मीडिया पर विद्युत जामवाल और नंदिता मेहतानी के अलग होने की खबर आग की तरह फैल गई है और फैंस इस पर अलग अलग अंदाज में प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। फिलहाल ब्रेकअप की खबर पर अब तक विद्युत जामवाल या नंदिता मेहतानी की ओर से कोई ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। बता दे नंदिता मेहतानी तलाकशुदा है और काफी लंबे समय से विद्युत जामवाल के साथ रिलेशनशिप में है। दोनों की सगाई की तस्वीरें 2 साल पहले काफी वायरल हुई थी और तब से ही फैंस को दोनों की शादी की खबर का इंतजार था।

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।