Divorce in bollywood: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों के रिश्तो में आए उतार-चढ़ाव के बाद उनके रिश्ते टूट गए और तलाक के लिए अदालत के दरवाजे तक पहुंच गए। टूटने वाली जोड़ियों की लिस्ट में सोहेल खान-सीमा, राजीव सेन-चारू आसोपा, हनी सिंह-शालिनी तलवार और ऐश्वर्या रजनीकांत-धनुष का नाम शामिल है।
सोहेल खान और सीमा
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर और फिल्म निर्देशक सोहेल खान ने साल 2022 में अपनी 24 साल की शादी को तोड़ने का ऐलान कर दिया। सोहेल खान और सीमा ने लव मैरिज की थी। सोहेल और सीमा के तलाक की खबर जैसे ही सामने आई इस जोड़ी को पसंद करने वाले उनके फैंस के दिल टूट गए और सभी इस बात से हैरान हो गए कि आखिर क्यों शादी के 24 साल बाद यह रिश्ता टूटने की कगार पर पहुंच गया।
ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार धनुष और रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने भी इसी साल जनवरी में ऐलान किया कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि तलाक के ऐलान के कुछ समय बाद ही यह खबरें भी सामने आई कि दोनों अपनी शादी को एक और मौका देना चाहते हैं। बता दे दोनों ने अपने अलग होने की खबर को ऑफिशियल सोशल मीडिया के जरिए साझा किया था।
नितीश भारद्वाज और स्मिता गेट
महाभारत और कृष्णा फेम नीतीश भारद्वाज ने भी इसी साल अपनी पत्नी आईएएस ऑफिसर स्मिता गेट से तलाक का ऐलान किया था। 12 साल तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए आपसी रजामंदी से अपने अलग होने की बात कही।
इमरान खान और अवंतिका मलिक
बॉलीवुड एक्टर इमरान खान ने भी इसी साल अपनी पत्नी अवंतिका मलिक से तलाक का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह दोनों अपनी रजामंदी से इस रिश्ते को खत्म करना चाहते हैं। दोनों के बीच आपसी तालमेल जिंदगी की गाड़ी पर सही नहीं चल रहा। इतना ही नहीं दोनों काफी लंबे समय से एक-दूसरे से अलग भी रह रहे हैं।
हनी सिंह और शालिनी तलवार
मशहूर सिंगर और रैपर हनी सिंह ने इसी साल आधिकारिक तौर पर अपनी पत्नी शालिनी तलवार से तलाक ले लिया है। दोनों के तलाक की खबरें काफी समय तक सुर्खियों में भी रही हैं। बता दे हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार में बीते साल ही हनी सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक का केस दर्ज किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शालिनी ने हनी सिंह को तलाक देने के लिए उनसे एक करोड़ रुपए का चेक सिल्ड लिफाफे में लिया है।
राजीव सेन और चारू आसोपा
सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और टीवी एक्ट्रेस चारू आसोपा ने इसी साल अपने तलाक की खबरों का ऐलान किया है। इस दौरान दोनों ने तलाक की खबरों के साथ ही एक दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें जहां एक ओर चारु सपा ने राजीव सेन पर घरेलू हिंसा, मारपीट जैसे आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की। तो वही राजीव में भी चारु पर कई गंभीर आरोप लगाए। हालांकि राजीव सेन और चारू आसोपा के तलाक की खबरें पहले भी कई बार सुर्खियों का केंद्र बन चुकी है