1 करोड़ के इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई 14 साल की राजनंदिनी, क्या आपको पता है इसका जबाब ?

Written by: Aadya Bharti | biharivoice.com • 03 दिसम्बर 2021, 5:35 अपराह्न

इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति ‘ शो के 13वें सीजन का प्रसारण चालू है। इस शो से हर हफ्ते लोग अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन कर लाखों रुपये ले जाते हैं। बता दें कि इस सीजन के होस्ट और कोई नहीं बल्कि बॉलीवुड के शहेनशाह अमिताभ बच्चन हैं और अमिताभ बच्चन ही इसे कई सीजनों से होस्ट कर रहे हैं।

वहीं शो को और एंटरटेनिंग बनाने के हर शुक्रवार को ‘शानदार शुक्रवार’ के रूप में प्रसारित किया जाता है और इसमें आम जनता की जगह बॉलीवुड सेलेब्स खेलते हैं खेल और जीती हुई धनराशि को समाज कल्याण में इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही अब शो में एक और सेगमेंट जोड़ा गया है। इस सेगमेंट में बच्चों को मौका दिया गया है। इसमें नई पीढ़ी को अपना भविष्य सवारने का मौका दिया जाता है। इसमें छोटे जानकर कंटेस्टंट को जीती हुई धनराशि को पॉइंट्स के रूप में दिया जाता है, जो बाद में उनके भविष्य में काम आयेगा।

1 करोड़ के इस सवाल पर अटक गईं थी राजनंदिनी

KBC_Rajnandini

इस बार ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के चाइल्ड स्पेशल में 14 साल की राजनंदिनी हॉट सीट पर अभिताभ बच्चन के सामने थीं। असम की रहने वाली राजनंदिनी ने शो पर काफी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया लेकिन 1 करोड़ के सवाल पर वो अटक गई थीं। 1 करोड़ के लिए राजनंदिनी से पूछा गया था- 12 साल 4 महीने और 25 दिन का कौन यंगेस्ट चेस ग्रैंडमास्टर है?’ राजनंदिनी को इसके लिए 4 ऑप्शन दिए गए थे- ‘रमेशबाबू प्रगनंदा, अभिमन्यू मिश्रा, बेथ हारमॉन, गुकेश डोम्माराजू’।

काफी लंबे वक्त तक विचार करने के बाद भी राजनंदिनी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई और उन्होंने शो छोड़ने का फैसला लिया और 50 लाख पॉइंट्स प्राइजमनी के तौर पर घर ले गईं। राजनंदिनी ने बताया कि उन्होंने इस बारे में पढ़ा है लेकिन इस वक़्त उन्हें इसका उत्तर याद नहीं आरहा है। बता दें कि राजनंदिनी आगे चलकर भारत की राष्ट्रपति बनने चाहती हैं और उन्होंने शो में एक स्पीच भी दिया , जिसे सुनकर अमिताभ बच्चन ने उनकी काफी तारीफ की।

पहली बार शो पर आएगा अमिताभ बच्चन का परिवार

Amitabh Bachchan Family

आपको बता दें कि इस बार KBC का शानदार शुक्रवार सेगमेंट काफी खास होने वाला है क्योंकि पहली बार शो पर अमिताभ बच्चन का परिवार खुद आने वाला है। शो का एक प्रोमो ज़ारी किया गया है , जिसमे श्वेता बच्चन, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली और पत्नी जया बच्चन शो पर काफी मस्ती करती दिख रही हैं। इस दौरान तीनो ने अमिताभ की काफी पोल भी खोली है।

About the Author :