बादशाह से नेहा कक्कड़ तक एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए चार्ज करते है इतनी रकम, लाखों में है फीस

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 जनवरी 2022, 9:04 पूर्वाह्न

मशहूर गायक सोनू निगम (Sonu Nigam) को हाल ही में पद्मश्री पुरस्कार (Padamshri Award) से नवाजा गया है। प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजे जाने के बाद हर कोई कला और मनोरंजन के क्षेत्र के बारे में जिज्ञासा पूर्वक जानने को उत्साहित है। ऐसे में हम आपको सोनू निगम के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री के दूसरे फेमस गायकों के बारे में बताते हैं। साथ ही यह भी बताते हैं कि एक सिंगर एक गाना रिकॉर्ड करने के लिए कितने रुपए चार्ज (Singers Charge Per Song) करते हैं। इनमें से कई गायक ऐसे हैं जो एक गाने को रिकॉर्ड करने के लिए लाखों रुपए लेते हैं।

अरिजीत सिंह

अरिजीत सिंह (Arjit Singh) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस चार्ज करने वाले गायकों में से एक हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अरिजीत सिंह एक गाने के लिए 18 से 20 लाख रुपए लेते हैं।

मीका सिंह

मीका सिंह (Mika Singh) बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ पंजाब इंडस्ट्रीज में भी काफी फेमस है। मीका सिंह के गाने ब्लॉकबस्टर साबित होते हैं। मीका सिंह एक गाने के लिए 20 से 22 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

नेहा कक्कड़

बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्यूट एंड डिंपल सिंगर के नाम से मशहूर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का हर गाना लोगों के दिलों दिमाग पर छा जाता है। नेहा कक्कड़ गाने के लिए 15 से 18 लाख रुपए चार्ज करती है।

बादशाह

बादशाह (Badshah) अपने नाम की तरह अपने गानों के जरिए इंडस्ट्री पर राज करते हैं। बादशाह बॉलीवुड इंडस्ट्री के महंगे सिंगर में से एक है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बादशाह एक गाने के लिए 18 से 20 लाख रुपए तक चार्ज करते हैं।

सोनू निगम

सोनू निगम (Sonu Nigam) को हाल ही में गायकी के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा गया है। सोनू निगम के हर गाने न् इंडस्ट्री में धमाल मचाया है। सोनू निगम एक गाने के लिए 11 से 15 लाख रुपए चार्ज करते हैं।

श्रेया घोषाल

संगीत की दुनिया में पार्श्व गायिका के तौर पर मशहूर श्रेया घोषाल (Shreya Ghosal) एक गाने के लिए 25 से 27 लाख रुपए चार्ज करती है। गायकी के क्षेत्र में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली श्रेया घोषाल इकलौती गायिका है।

मोहित चौहान

मोहित चौहान (Mohit Chauhan) इंडस्ट्री के फेमस गायकों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबित वह एक गाने के लिए 15-17 लाख रुपये के बीच चार्ज करते हैं।

 

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।