तुनीशा शर्मा के बाद अब इस सेलिब्रिटी ने किया सुसाइड, 2 दिन पहले ही वीडियो में बेबी के साथ आई थी नजर

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 दिसम्बर 2022, 12:00 अपराह्न

Leena Nagwanshi suicide : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आने वाली बुरी खबरें रुकने का नाम नहीं ले रही। अभी तुनीशा शर्मा के सुसाइड का मामला खत्म ही नहीं हुआ था कि अब एक और एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली है। 22 साल की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लीना नागवंशी का निधन (Leena Nagwanshi Death) हो गया है। बता दे लीना ने रायगढ़ में अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (Leena Nagwanshi Suicide) की है। उनके निधन ने उनके फैंस को काफी चौका दिया है। उनका परिवार (Leena Nagwanshi Family) भी सदमे में है। फिलहाल अब तक निधन के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

22 साल की लीना ने की आत्महत्या

लीना नागवंशी के निधन से उनके फैंस को बड़ा झटका लगा है। सभी लीना के आत्महत्या करने के मामले की जांच पड़ताल की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने सुसाइड का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। बता दे सुसाइड से दो दिन पहले ही लीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके साथ एक नवजात बच्चा नजर आया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ???????????????????????? ???????????????????????????????????????? (@leena_nagwanshi)

वायरल हुआ लीना नागवंशी का आखरी वीडियो

लीना नागवंशी एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर थी। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और इंस्टाग्राम के जरिए ही अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करती थी। अपने निधन से ठीक 2 दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना आखिरी वीडियो पोस्ट किया था। उनका यह वीडियो क्रिसमस थीम पर आधारित था। इस वीडियो में लीना ने टीम के मुताबिक रेड कलर की शार्ट फ्रॉक पहनी थी। वही उनके सर पर रेड कलर की क्रिसमस कैप भी नजर आ रही है। वीडियो में लीना के साथ एक नवजात बच्चा नजर आ रहा था। ये वीडियो एक ट्रांसमिशन वीडियो है, जिसमें लीना पहले घर के नॉर्मल कपड़ों में नजर आती है और इसके बाद एक टेडी बियर के साथ नए लुक में दिखाई देती है।

Leena Nagwanshi

कौन है लीना की गोद में नजर आ रहा यह बच्चा

लीना का यह आखिरी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह नवजात बच्चे पर प्यार लुटा रही है। हर कोई उस बच्चे के बारे में जानना चाहता है। बता दे लीना ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बच्चे का नाम खुशीका बताया है। उनका कहना था कि रिश्ते में वह उसकी मौसी लगती है। इस वीडियो को फैंस ने भी काफी पसंद किया है। वही कमेंट सेक्शन में हर किसी ने लीना के साथ नजर आ रहे उस बच्चे से उनका रिश्ता क्या है… यही सवाल किया है।

सोशल मीडिया स्टार ने की आत्महत्या

लीना 22 साल की थी और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ की रहने वाली थी और एक फेमस सोशल मीडिया स्टार थी। सोशल मीडिया के जरिये उन्होंने काफी पॉपुलरिटी बटोरी थी। इंस्टाग्राम के साथ-साथ यूट्यूब पर भी लीना नागवंशी का अपना चैनल है। बता देना के 10,000 से ज्यादा फॉलोअर्स है। उनके हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। यही वजह है कि उनके फैंस उनकी अदाओं के साथ-साथ उनकी खुबसूरती के भी मुरीद था।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।