आखिर क्यों परेशान है निक्की तंबोली? कैप्शन में बताया सता रही है किसी खास की याद

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 05 मार्च 2022, 8:29 अपराह्न

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) में अपनी आवाज से हर घर में हंगामा मचा चुकी निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रही है। निक्की तंबोली ने अपनी बिग बॉस जर्नी (Nikki Tamboli In Bigg Boss)  में अपनी गेम से ज्यादा अपनी आवाज को लेकर सुर्खियां बटोरी थी। वहीं इन दिनों निक्की तंबोली (Nikki Tamboli Post) काफी परेशान है और किसी खास को याद करती नजर आ रही है। इस बात का खुलासा खुद निक्की तंबोली ने सोशल मीडिया (Nikki Tamboli Instagram) के जरिए किया है।

Nikki Tamboli

किसी याद में परेशान है निक्की

निक्की तंबोली ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात का खुलासा किया। तस्वीर को शेयर करते हुए निक्की ने कैप्शन में लिखा- वो भी क्या दिन थे… इसके साथ निक्की ने एक हार्ट इमोजी के साथ स्माइल भी बनाई है। निक्की तंबोली की यह तस्वीर शेयर होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी है और फैंस अलग-अलग अंदाज में इस पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली ने इस दौरान एक साथ कई तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में निक्की तंबोली के साथ सौरभ जैन, अभिनव शुक्ला, वरुण सूद और महक चहल नजर आ रही है।

Nikki Tamboli

इन तस्वीरों में निक्की तंबोली ने लाल ट्राउजर के साथ मैचिंग कलर की ब्रालेट पहनी है। बात उनके हेयर स्टाइल की करें तो एक्ट्रेस में टाइट पौनी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया है। लाइट मेकअप में निकी तंबोली बेहद खूबसूरत लग रही है।

Nikki Tamboli

बात निक्की तंबोली के वर्क फ्रंट की करें तो बता दे निक्की तंबोली कई साउथ फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेर चुकी है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर भी खासा सुर्खियां बटौरी है। उनकी हर तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाती है और उनके साथ-साथ जमकर उस पर अपनी प्रतिक्रिया भी देते हैं।

Nikki Tamboli

इसके अलावा निक्की तंबोली कई रियलिटी शोज में भी नजर आ चुकी है। बिग बॉस 14 में धमाल मचाने के बाद निक्की कलर्स टेलीविजन के रियालिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी अपने एटीट्यूड से लोगों का इंटरटेनमेंट कर चुकी हैं।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।