‘बसपन का प्यार’ वाला सहदेव दिर्दो ही नहीं, ये बच्चे भी रातों-रात हुए मशहूर

इनदिनों लोगों के बीच मोबाइल फ़ोन और सोशल मीडिया उनके मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन बन गया है जहां हर रोज एक से बढ़कर एक वीडिओज़ देखने को मिलती है। सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं जहां कई वीडिओज़ मिनटों में ट्रेंड करने लग जाती है और उसमें दिखने वाले कलाकार रातों रात मशहूर हो जाते हैं। ठीक इसी तरह इन दिनों ‘जाने मेरी जानेमन, भूल नहीं जाना, मेरा बसपन (बचपन) का प्यार’ काफी ट्रेंड में है जिसपर ना जाने कितने लोगों ने अबतक अलग अलग अंदाज़ में रिल्स बनाया है।

ये गाना केवल देश ही नही बल्कि विदेश में भी खूब फेमस हो चुका है और वहां भी लोग इस गाने पर वीडिओज़ बना रहे हैं। यही नही इस गाने ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की नींद भी उड़ा दी है। हालांकि इस गाने के साथ साथ वीडियो में दिख रहा बच्चा भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है और सिर्फ यही बच्चा नही बल्कि इसके अलावा भी सोशल मीडिया पर बहुत से बच्चे है जो अपने वीडियोस के जरिये रातों रात स्टार बन गए। तो चलिए आज आपको उन्ही बच्चों के बारे में बताते हैं।

सहदेव दिर्दो :-

इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा गाना ‘जाने मेरी जानेमन’ को गाने वाले लड़के का नाम सहदेव दिर्दो है। जिसने इस गाने को इस तरह से गाया है कि सभी की जुबान पर ये चढ़ गया है।हालांकि सहदेव का ये वीडियो साल 2019 का है जिसे उसके स्कूल के टीचर ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में नीले रंग की शर्ट पहने सहदेव सीधे कैमरे में देखते हैं और बसपन का प्यार गाना गाते है। दो साल के बाद अब जाकर ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहदेव को माला पहनाकर सम्मानित किया है।

मीराबाई चानू की छवि है ये लड़की :-

हाल ही में टोक्यो ओलंपिक्स में मीराबाई चानू ने वेट लिफ्टिंग कर भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है जिसके बाद उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। अब मीराबाई की तरह ही एक बच्ची वेट लिफ्टिंग कर रही जिसका वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। सिर्फ वेट लिफ्टिंग ही नही बल्कि बाद में वो बच्ची मेडल जीतने की खुशी भी मनाती है।

दो बच्चो का वायरल हुआ था वीडियो :-

कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर दो बच्चों का भी एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमे वो दोनों कोरोना से लड़ाई की खातिर अपनी पढ़ाई की कुर्बानी देने के लिए तैयार थे। वीडियो में दोनों मोदी जी से कहते हैं कि अगर कोरोना से बचाव के लिए सात साल भी स्कूल बंद करना पड़े तो हम तैयार हैं।

अनुश्रुत :-

इसी तरह पिछले दिनों बेबी अनुश्रुत का बाल कटवाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमे वह बार्बर को बाल काटने के लिए धमकाते हुए नजर आता है। उस वीडियो में लोग उसके क्यूटनेस के दीवाने हो गए थे।

टुरु लब वाला बच्चा :-

बसपन का प्यार की तरह ही कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर हर तरफ टुरु लब वाला वीडियो जमकर वायरल हुआ था। उस वीडियो में एक बच्चा लास्ट में Turu Lob बोला था, जिसका मतलब सच्चा प्यार है। उस वीडियो में लोगों को उसके टुरु लब बोलने का अंदाज़ इतना पसंद आया कि देखते ही देखते वो लोगों की मनपसंद मीम बन गई।

तीन साल की बच्ची लगाती हैं कमाल के सुर :-

इन दिनों सोशल मीडिया पर सिर्फ बच्चे ही छाये हुए है और उन बच्चों के टैलेंट को देखकर हर कोई हैरान है। ऐसी ही एक बच्ची है जिसकी उम्र भले ही दो से तीन साल हो लेकिन वह कमाल के सुर लगाती हैं। जी हां, बच्ची ने अपने वीडियो में लता मंगेशकर का लग जा गले वाला गाना गाया था जो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

Leave a Comment