जाने कब होंगे ODI World Cup-2023 के मैंच, ICC ने घोषणा कर दी पूरे वर्ल्डकप मैच शेड्यूल की जानकारी

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 27 जून 2023, 2:22 अपराह्न

ICC ODI World Cup 2023 Schedule: लंबे इंतजार के बाद फाइनली आईसीसी वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बता दे इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत का रहा है, जिसका शेड्यूल आईसीसी की ओर से जारी कर दिया गया है।

ICC ODI World Cup 2023 Schedule: लंबे इंतजार के बाद फाइनली आईसीसी वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। बता दे इस बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत का रहा है, जिसका शेड्यूल आईसीसी की ओर से जारी कर दिया गया है। वर्ल्ड कप का आयोजन 5 अक्टूबर से 19 नवंबर के बीच होगा। क्रिकेट इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब पूरा वर्ल्ड कप ही भारत पर खेला जाएगा। मालूम हो कि इससे पहले भारत साल 1987, 1996 और 2011 के वनडे वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर चुका है। बता दें मुंबई में मंगलवार को 13 वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी किया गया है।

क्या है वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

बता दे इस बार होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 का पूरा टूर्नामेंट 40 दिनों का होगा। वर्ल्ड कप का आगाज 5 अक्टूबर को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और पिछले बार की रनरअप रही न्यूजीलैंड के बीच होगा। वही भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी। चेन्नई में यह मुकाबला आयोजित किया जाएगा। वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच पहला मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वही फाइनल मुकाबला भी 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

ICC ODI World Cup 2023 Schedule

वर्ल्ड कप के दौरान कुल 10 टीमें राउंड रॉबिन लीग में एक-दूसरे से भिड़ते नजर आएंगे, जिसमें कुल 45 मुकाबले होंगे। हर टीम राउंड रोबिन प्रारूप के अन्य नौ टीमों के साथ मैच खेलेगी, जिसमें शीर्ष 4 टीमें नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई होंगी। पहला सेमीफाइनल 15 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। तो वही दूसरा सेमीफाइनल 16 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन में आयोजित किया जाएगा। अगर भारत सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करता है, तो वह अपना फाइनल मुकाबला मुंबई में ही खेलेगा।

2011 में भारत ने जीता था वर्ल्डकप मैच

वानखेड़े स्टेडियम ने साल 2011 में वर्ल्ड कप के फाइनल की मेजबानी भी की थी। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने श्रीलंका को करारी हार देकर 28 सालों बाद जीत दर्ज की थी। वैसे ईस्टर्न गार्डन में साल 1987 के टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खिताबी मुकाबले की मेजबानी की थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने जीता था।

भारतीय टीम कब-कब और किसके साथ खेलेगी मैच

  • 8 अक्टूबर- भारत vs ऑस्ट्रेलिया , चेन्नई
  • 11 अक्टूबर- भारत vs अफगानिस्तान दिल्ली
  • 15 अक्टूबर- भारत vs पाकिस्तान, अहमदाबाद
  • 19 अक्टूबर- भारत vs बांग्लादेश, पुणे
  • 22 अक्टूबर- भारत vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला
  • 29 अक्टूबर- भारत vs इंग्लैंड, लखनऊ
  • 2 नवंबर- भारत vs क्वालिफायर 2, मुंबई
  • 5 नवंबर- भारत vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता
  • 11 नवंबर- भारत vs क्वालिफायर 1 , बेंगलुरु

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।