Vivah muhurt 2023: देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होगा विवाह का दौर, देखिये नवंबर-दिसंबर का शुभ मुहूर्त

Vivah muhurt 2023: सनातन धर्म में विवाह शादी के लिए शुभ मुहूर्त का काफी ज्यादा महत्व होता है। चौमास खत्म होने वाला है और अब मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाएंगे। देवउठनी एकादशी के बाद शहनाई बजनी शुरू हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 23 नवंबर 2023 को भगवान विष्णु चौमासा के बाद जाग जाएंगे। इसके बाद शादियों का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इस बार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त 23 नवंबर से लेकर 15 दिसंबर 2023 तक रहेगा।

हिंदू धर्म में जब भी विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जाते हैं तो कई बातों का ध्यान रखा जाता है। कुंडली, नक्षत्र, ग्रह, गोत्र आदि बातों का ख्याल रखा जाता है। वर वधू का जीवन सुखमय तरीके से बीते इसके लिए तमाम तरह के उपाय किए जाते हैं।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार हिंदू धर्म में विवाह को बेहद शुभ और महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। यही वजह है कि जब भी शादी विवाह की बात आती है तो लोग कुंडली से लेकर शुभ मुहूर्त तक निकलते हैं। शुभ मुहूर्त में वर और कन्या का विवाह कराया जाता है।

Also Read: Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा कब है? इस दिन जरुर से करें ये काम, प्रसन्न होंगे भगवान विष्णु

whatsapp channel

google news

 

Vivah muhurt 2023 : जाने क्यों मनाया जाता है देवउठनी एकादशी

देवउठनी एकादशी के बाद मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। विवाह, सगाई, लग्न, पूजा, ग्रह पूजा आदि इसके बाद शुरू हो जाता है। बता दें कि चौमासा के 4 महीने तक सभी मांगलिक कार्यों को रोक दिया जाता है। जैसे ही देवउठनी एकादशी के दिन शालिग्राम की माता तुलसी के साथ विवाह कराया जाता है उसके बाद विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है।

Also Read:  Akshaya Tritiya 2024 : जानिए अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और दान करने का सही तरीका

नवंबर- दिसंबर मे शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म के पंचांग के अनुसार विवाह के लिए शुभ मुहूर्त, रेखा और लगन तय किया गया है। इस साल नवंबर में 30 और 31 नवंबर को और दिसंबर में 4,7,8 को शुभ मुहूर्त है। उसके बाद धनु राशि में सूर्य का प्रवेश हो जाएगा तो गुरु ग्रह के सूर्य में प्रवेश होने पर खरमास शुरू हो जाएगा। यह खरमास मकर संक्रांति तक चलेगा और मकर संक्रांति को जैसे ही सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेंगे फिर से विवाह का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा। इस साल नवंबर में तीन और दिसंबर में तीन विवाह के शुभ मुहूर्त है।

Share on