Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा हिंदू धर्म के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्योदय से पूर्व स्नान करना चाहिए। इस दिन पूजा पाठ करने से भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलता है। इस साल कार्तिक पूर्णिमा का आरंभ 26 नवंबर 2023 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगा जो 27 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 45 मिनट पर समाप्त होगा। ऐसे में देखें तो उदया तिथि के अनुसार, इस साल 27 नवंबर 2023 को कार्तिक पूर्णिमा मनाया जाएगा। कार्तिक पूर्णिमा को मंदिर में जाकर दीपदान करना चाहिए कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।
Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा के दिन इन चीजों का करें दान
कार्तिक पूर्णिमा के दिन आपको अन्न,दूध और चावल का दान करना चाहिए क्योंकि यह शुभ माना जाता है। कच्चे दूध से रात के समय चंद्र देव को अर्ध्य देना चाहिए। महालक्ष्मी का पूजा पाठ करने से इस दिन आपके घर में सुख समृद्धि आएगी।
Kartik Purnima 2023: तुलसी के पौधे के पास जलाएं दीपक
हिंदू धर्म में तुलसी का पूजा पाठ करना काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय आपको तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगा।
जरूरमंदो को दे दान
कार्तिक पूर्णिमा काफी शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इस दिन जरूरतमंदों को दान देना चाहिए। इस दिन तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो सकती है। गरीबों की मदद करना चाहिए ऐसा करने से आपके घर में धन दौलत की बरसात होगी।
बड़े बुजुर्गों का जरूर ले आशीर्वाद
कार्तिक पूर्णिमा के दिन परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना चाहिए और अपने पूर्वजों को याद करना चाहिए। इस दिन घर के बड़ों को अपशब्द नहीं बोलना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से आपके साथ गलत चीज घट सकती है।
कार्तिक पूर्णिमा 2023 स्नान-दान का शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त: 27 नवंबर 2023 को 05:05 AM से 5:59 AM
अभिजीत मुहूर्त: 27 नवंबर 2023 को 11:47 AM से 12:30 PM
ये भी पढ़ें- Dev Dipawali 2023 : जानिए कब मनाई जाएगी देव दीपावली, जाने इसका शुभ मुहूर्त और महत्व