पहली ही मुलाकात में विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा पर मार दिया था ऐसा कमेंट- आग-बबूला हो गयी थी एक्ट्रेस

Virat Anushka love Story: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वर्ल्ड कप 2023 में काफी अच्छा प्रदर्शन किये। उन्होंने एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड बना इसकी झड़ी लगा दिया है। हालांकि हर कदम पर उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा निभाती है। यहां तक पहुंचने में अनुष्का शर्मा ने उनका खूब साथ दिया है।

Virat Anushka love story: उतार-चढ़ाव के बीच मजबूत ढाल बनकर खड़ी रही अनुष्का शर्मा

देखें तो विराट कोहली की जिंदगी में कई तरह के उतार-चढ़ाव है लेकिन अनुष्का शर्मा ने कभी उनके साथ नहीं छोड़ा। अनुष्का कभी पत्नी कभी प्रेमिका और कभी दोस्त के रूप में उनके साथ खड़ी रही। विराट कोहली के सफलता में अनुष्का शर्मा का एक अहम योगदान है और विराट इस बात को खुलकर स्वीकार भी करते हैं। विराट कहते हैं कि अनुष्का ने उनका हर कदम पर साथ निभाया।

Also Read: Travis Head: आलीशान घर में रहते हैं वर्ल्ड कप के हीरो ट्रेविस हेड, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश; देखें तस्वीरें

अपने-अपने फील्ड में उचाईया छू रहे हैं विराट अनुष्का

विराट और अनुष्का अपनी अपनी फील्ड में सफलता की ऊंचाइयां छू रहे हैं ऐसे में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहते हैं। पहली बार विराट और अनुष्का की मुलाकात एक ऐड शूटिंग के दौरान हुई थी और यहीं से दोनों की दोस्ती शुरू हुई थी।

whatsapp channel

google news

 

Virat Anushka love story- कुछ इस तरह मिले विराट अनुष्का

विराट कोहली ने कहा कि एक विज्ञापन शूट के सेट पर पहली बार उनकी मुलाकात अनुष्का शर्मा से हुई थी। पहली बार वह अनुष्का शर्मा से बात करने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे लेकिन धीरे-धीरे वह सहज महसूस करने लगे और फिर दोस्त बन गया। विराट ने कहा कि जब पहली बार मुझे अनुष्का शर्मा के साथ शूट करना था तो मैनेजर ने मुझे जाकर बताया। मैं पहली बार में घबरा गया था।

विराट के मजाक से बुरी तरह चिढ गई थी अनुष्का शर्मा

पहली मुलाक़ात को पर कोहली ने बताया कि वह अनुष्का शर्मा से मिले तो उन्हें घबराहट हुआ और अजीब मजाक विराट ने अनुष्का से किया। अनुष्का काफी लंबी लग रही थी और विराट से भी ऊंची थी ऐसे में अनुष्का की हाई हिल को लेकर विराट ने सवाल पूछा। विराट ने कहा कि आपको इससे लंबी हल नहीं मिला जिस पर अनुष्का शर्मा नाराज हुए। धीरे-धीरे दोनों दोस्त बने और प्यार हो गया फिर दोनों ने शादी कर ली।

Share on