Tuesday, October 3, 2023

विराट-अनुष्का ने शेयर की अपनी बेटी की तस्वीर और नाम बताया ‘Vamika’, जानें इसका अर्थ !

हाल ही में भारतीय कप्तान विराट कोहली पापा बने हैं। साइंस को अनुष्का के बेटे की तस्वीर का काफी लंबे समय से इंतजार था आखिरकार अनुष्का और विराट कोहली ने अपनी लाडली बिटिया का तस्वीर सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। इन दोनों ने अपनी बेटी के नाम का भी ऐलान कर दिया है। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का ने अपनी प्यारी बेटी का नाम वामिका रखा है। कुछ दिन पहले ही विरुष्का ने मीडिया के Camera Persons से यह बात कह कर साफ कर दिया था कि उनकी बेटी की तस्वीर ना खींचे। हालांकि अब अपनी बेटी की तस्वीर इन दोनों ने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा की।

अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बेटी का नाम बताया है। कोहली और अनुष्का ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टा पोस्ट के साथ प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है। इसमें बेटी के आने की ख़ुशी व्यक्त की है। वहीँ सभी फैंस और चाहने वालों की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।

अनुष्का ने 11 जनवरी को अपनी बेटी क जन्म दिया था। इस बात की जानकारी भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ट्विटर के जरिए दिए थे तभी से उनकी बेटी के नाम के लिए कई सुझाव आने लगे। कई ऐसे लोग थे जिन्होंने कहा कि विराट और अनुष्का को अपनी बेटी का नाम सिडनी रखना चाहिए इसके पीछे की वजह थी कि उसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम ने सिडनी टेस्ट मैच में शानदार परफॉर्मेंस दी थी। आपको बता दें कि विराट और अनुष्का के फैंस इन दोनों को प्यार से विरुष्का कहते हैं।

whatsapp

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने इसका नाम वामिका रखा है। सोशल मीडिया पर उनकी बेटी की नाम की वजह जानना चाहते हैं कि आखिर वामिका का मतलब क्या होता है और इसे क्यों रखा गया है?

वामिका नाम का अर्थ

जैसा कि आप जानते ही होंगे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को लोग प्यार से Virushka कहकर बुलाते हैं। वहीं उनकी बेटी का नाम Vamika है। आखिर Vamika के नाम का मतलब क्या होता है? दरअसल वामिका नाम का मतलब देवी दुर्गा से संबंधित है। Vamika देवी दुर्गा का एक विशेषण होता है। वामिका का मतलव शिव है। वामिका का मतलब व्यक्ति के स्वभाव से संबंधित होता है। इस नाम में अनुष्का और विराट कोहली का नाम आ ही रहा है। विराट का ‘व’ और अनुष्का ‘आ’ उनकी बेटी के नाम में भी शामिल है।

google news

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,877FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles