करोड़ों के मालिक रहे Vinod Kambli हुए पाई-पाई के मोहताज? सचिन तेंदुलकर के साथ रही है गहरी दोस्ती

किस्मत कब-किसे कौन सा नजारा दिखाए… इस बात का अंदाजा लगाना नामुमकिन है। एक दौर में भारतीय क्रिकेट टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाले दमदार बल्लेबाज रह चुके विनोद कांबली (Vinod Kambli) आज पाई-पाई के लिए मोहताज है। बदहाली का जीवन बिता रहे विनोद कांबली के पास ना ही कोई काम है और ना ही रोजगार का कोई ऐसा जरिया… जिससे वह अपनी इस तंगहाली को दूर कर सके। उनकी कमाई का एकमात्र जरिया बीसीसीआई (BCCI) की ओर से मिलने वाली पेंशन ही रह गई है, जिसके जरिए वह अपने जीवन (Vinod Kambli Life Story) का गुजारा कर रहे हैं।

Vinod Kambli

आर्थिक तंगहाली से जूझ रहे हैं विनोद कांबली

एक दौर में विनोद कांबली जब खेल के मैदान में उतरते थे तो वह अपने बल्ले से गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते थे। उस दौरान लाखों-करोड़ों लोग उनके मैदान में उतरने का बेसब्री से इंतजार करते थे, लेकिन आज आर्थिक तंगी से जूझ रहे विनोद कांबली कई परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्होंने खुद इस बात का जिक्र किया है कि वह आर्थिक तंगहाली से परेशान है और काम की तलाश कर रहे हैं।

Vinod Kambli

whatsapp channel

google news

 

सचिन के साथ की थी करियर की शुरुआत

विनोद कांबली का जन्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर का भी कहना था कि विनोद कांबली सचिन तेंदुलकर से भी ज्यादा टैलेंटेड है। हालांकि आज के उनके जीवन को देखकर इसे उनकी किस्मत का खेल ही कहेंगे कि जहां सचिन तेंदुलकर आसमान की बुलंदियों पर पहुंच गए हैं, तो वहीं विनोद कांबली का जीवन जो एक दौर में अर्श पर था, आज वह फर्श पर आ गया है।

मासिक पेंशन पर होता है विनोद कांबली का गुजारा

विनोद कांबली को बीसीसीआई से ₹30000 की मासिक पेंशन मिल रही है। इसी पेंशन के जरिए वह अपना गुजर-बसर करते हैं। बात विनोद कामली की नेटवर्थ की करें तो बता दे मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक दौर में विनोद कांबली की नेटवर्थ 1 से 1.5 मिलियन डॉलर के बीच थी, वहीं साल 2022 को सामने डाटा के मुताबिक उनकी सालाना आय 4 लाख रुपये रह गई है। उनके पास मुंबई में खुद का घर है जिसमें वह रहते हैं।

Vinod Kambli

काम की तलाश कर रहे हैं विनोद कांबली

विनोद कांबली ने जब क्रिकेट जगत से दूरी बनाई तो भी उनके पास कमाई के कई साधन मौजूद थे। उन्होंने कई क्रिकेट मैच में बतौर कमेंटेटर काम किया। कई विज्ञापनों में काम किया, जिसके जरिए उन्होंने अच्छी खासी कमाई की। इसके अलावा विनोद कांबली कई फिल्मों में भी अभिनय कर चुके हैं, लेकिन कोरोना महामारी के दौरान उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह से डगमगा गई। काम मिलना बंद हो गया और ऐसे में रोजमर्रा के जीवन के खर्च ने उनके बजट को पूरी तरह से बिगाड़ दिया।

याद दिला दे विनोद कांबली को साल 2019 में आखिरी बार टीम इंडिया के कोच के तौर पर देखा गया था। इस दौरान वह टी-20 मुंबई लीग से भी जुड़े थे। हालांकि इसके बाद कोरोना महामारी ने दुनिया भर के तमाम देशों को आर्थिक तौर पर हिला कर रख दिया। इस दौरान महामारी के प्रकोप से विनोद कांबली भी नहीं बच पाए और उनके कमाई के सभी जरिए बंद हो गए।

मीडिया के जरिये लगाई मदद की गुहार

हाल ही में विनोद कांबली ने अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर जानकारी साझा की। उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया- आज मैं सिर्फ बीसीसीआई की पेंशन पर निर्भर हूं। मैं मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के पास भी इस मामले में गया था, लेकिन अब तक मुझे इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

Vinod Kambli

विवादों से भी रहा गहरा नाता

याद दिला दे विनोद कांबली अपने खेल के साथ-साथ अपने विवादों को लेकर भी खासा चर्चा में रह चुके हैं। विनोद कांबली ने सबसे ज्यादा सुर्खियां उस वक्त बटोरी थी, जब उन्हें नशे में गाड़ी चलाते हुए गिरफ्तार किया गया था। फरवरी 2022 में विनोद कांबली ने नशे में ड्राइविंग करते हुए एक गाड़ी को टक्कर भी मार दी थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने अरेस्ट कर लिया था। हालांकि बाद में उन्हें बेल मिल गई थी।

Share on