Vidya Balan का चौका देने वाला खुलासा, कहा- मुंबई के 5 स्टार होटल के सामने बिस्किट के लिए मांगी थी भीख

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 01 जुलाई 2023, 8:51 अपराह्न

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फाइनेंस एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग क्राईम-थ्रिलर्स फिल्म नियत को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। विद्या बालन इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है।

Vidya Balan Old Story: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फाइनेंस एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली विद्या बालन इन दिनों अपनी अपकमिंग क्राईम-थ्रिलर्स फिल्म नियत को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है। विद्या बालन इस फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है। वही प्रमोशन के दौरान उन्होंने अपने प्रोफेशनल करियर और अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के कुछ फन फैक्ट का भी खुलासा किया और बताया कि एक बार वह मुंबई के 5 स्टार होटल के सामने भिखारी की तरह एक्टिंग कर रही थी। खास बात यह थी कि यह सारा ड्रामा वो जिम-जैम बिस्कुट के एक्स्ट्रा पैकेट के लिए कर रही थी।

विद्या बालन का बड़ा खुलासा

हाल ही में एक चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में विद्या बालन ने बताया कि हमारा IMG इंडियन म्यूजिक ग्रुप की थी। वह हर साल क्लासिक म्यूजिक कंसर्ट इंडियन क्लासिक म्यूजिक कंसर्ट आयोजित किया करते थे। यह कॉन्सर्ट 3 दिनों तक पूरी रात पूरी दिन चलता था। वह बहुत ही शानदार होता था। मैं उसी ऑर्गेनाइजिंग कमेटी में थी। दरअसल मैं एक वॉलिंटियर के तौर पर काम करती थी। हम प्रोग्राम को ऑर्गनाइज करने में मदद करते थे और रात में जब शो खत्म हो जाता, तो नरीमन पॉइंट पर वॉक करने के लिए चले जाते।

जब 5 स्टार होटल के सामने भीख मांगने लगी विद्या बालन

उन्होंने आगे बताया कि एक बार इस दौरान मुझे एक चैलेंज दिया गया। उन्होंने मुझे Oberoi- The Palms के कॉफी शॉप का दरवाजा खटखटा कर उनसे कुछ खाने क्यों मांगने के लिए कहा। मैं एक्टर थी उन्हें यह बात नहीं पता थी। इसके बाद मैं लगातार दरवाजा खटखटाने लगी। सभी लोग वहां पर चिढ़ने लगे। मैंने बहुत बार खटखटाया। मैं कहती रह गई- प्लीज मैं भूखी हूं, मैंने कल से कुछ नहीं खाया है…। कुछ देर बाद वह लोग दूसरी ओर देखने लगे। इसके बाद मेरा दोस्त शर्मिंदा हो गया और उसने मुझे आने के लिए कहा- हालांकि इसके बावजूद मैं शर्त जीत गई थी।

इसके बाद विद्या बालन ने अपने इंटरव्यू में जिमजैम बिस्कुट के प्रति अपना लगाव भी बताया। उन्होंने कहा- ये चैलेंज जिमजम बिस्कुट के लिए था। कॉन्सर्ट के लिए हमारा स्पॉन्सर ब्रिटानिया था और हमारे पास बहुत बिस्कुट थे, लेकिन मैंने कहा था कि अगर मैं जीती हूं तो मुझे जिम-जैम का एक्स्ट्रा पैकेट मिलेगा और मुझे मिला भी।

आने वाली है विद्या बालन की क्राइम खिले फिल्म नियत

बता दे विद्या बालन की नियत फिल्म जल्द ही आने वाली है। इस फिल्म में विद्या बालन के अलावा राम कपूर, नीरज काबी, राहुल बोस, शाहाना गोस्वामी, दीपानिता शर्मा, निकी वालिया, अमृता पुरी भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का डायरेक्शन अनूप मेनन कर रहे हैं। बता दे विद्या बालन की क्राइम-थ्रिलर फिल्म ‘नियत’ 7 जुलाई को थियेटर में रिलीज की जाएगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।