Vastu Tips: आपके बच्चे का भी नहीं लगता है पढ़ाई में मन? तो अपनाए ये वास्तु टिप्स, हर फील्ड में बढ़ेगा आगे

Vastu Tips Study Room: माता-पिता को अपने बच्चों के भविष्य को लेकर हमेशा चिंता सताती रहती है। अगर बच्चे का मन पढ़ने में नहीं लगता है तो माता-पिता परेशान हो जाते हैं। लेकिन कुछ बातों का ध्यान में रखकर अपने बच्चों के वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है, जिससे उसका मन पढ़ाई में लगने लगेगा। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे वास्तु टिप्स को बताए गए हैं जिसे करने से सफलता मिलती है।

हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का काफी ज्यादा महत्व है. वास्तु के नियमों का पालन करने से हमारे जिंदगी में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है. वास्तु के नियम को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. वास्तु शास्त्र में पढ़ाई लिखाई के लिए भी कई नियम बनाए गए हैं.

बच्चों का पढ़ने में मन ना लगे तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स (Vastu Tips Study Room)

  • कमरे के पूर्व दिशा में एक उगते हुए सूर्य का चित्र लगाए। बच्चा जहां पढ़ाई करता हो उसके पीछे कोई दरवाजा या खिड़की ना हो नहीं तो बच्चे का ध्यान भटकेगा।
  • कोशिश करे की कमरे में सूर्य का प्रकाश समुचित आता हो। कमरे के पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण में देवी सरस्वती का चित्र लगाए।
  • पढ़ते समय मेज पर एक पानी का गिलास भरकर रखें। कमरा जितना खाली और साफ-सुथरा रहेगा पढ़ाई में उतना ही मन लगेगा।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के स्टडी रूम में हमेशा हल्के रंग का कलर करवाना चाहिए। हल्का पीला, हल्का गुलाबी, हल्का हरा- यह रंग बच्चों के पढ़ाई और लक्ष्य में ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार बच्चों के स्टडी रूम में ग्लोब रखना शुभ माना जाता है। कमरे में ग्लोब को उत्तर पूर्व दिशा में रखने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगता है और उन्हें हर कदम पर सफलता मिलती है.

Also Read: Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार इन गलतियों के वजह से लोग बार-बार पड़ते हैं बीमार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसा !

Share on