Urfi Javed Shahid Kapoor: ऊर्फी जावेद आज सोशल मीडिया की वह सेंसेशन क्वीन बन गई है, जो जब भी कुछ बोलती है तो वह खबरों के गलियारों में छा जाता है। उर्फी के बेबाक अंदाज की वजह से उनके बयान हमेशा सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं। कई बार तो इन बयानों के चलते ऊर्फी जावेद को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। हाल फिलहाल ऊर्फी जावेद का एक नया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान ऊर्फी जावेद ने शाहिद कपूर को लेकर एक बड़ा स्टेटमेंट दिया है। इस स्टेटमेंट को सुनने के बाद एक्टर खुद भी शौक में है। हालांकि उर्फी के इस बयान से उनसे ज्यादा शौक उनकी पत्नी मीरा राजपूत को लगने वाला है।
ऊर्फी जावेद ने शाहिद कपूर को लेकर दिया बड़ा बयान(Urfi Javed Shahid Kapoor)
दरअसल ऊर्फी जावेद ने हाल ही में आई दीवा से बातचीत करते हुए बड़ा बयान दिया। इस दौरान जब ऊर्फी जावेद से पूछा गया कि- क्या वह ऐसा कुछ सोचती है, जो उनके मन में हो और वह सच नहीं… या किसी को लेकर वह कुछ सोचती हो। तो इसके जवाब में ऊर्फी जावेद ने कहा कि- मैं शाहिद कपूर से शादी कर चुकी हूं अपने ख्यालों में… उर्फी की ये बात सुनकर वहां खड़े सभी होस्ट हंसने लगे।
इसके बाद जब ऊर्फी जावेद से पूछा गया कि- क्या वह किसी को डेट कर रही है, तो उर्फी ने मना कर दिया। इसके बाद उर्फी ने कहा- आजकल देखा इंस्टाग्राम पर कौन से पोस्ट चल रहे हैं… कोई शादी कर रहा है, तो कोई प्रपोज करने के फोटो डाल रहा है… कोई अपनी प्रेगनेंसी दिख रहा है, तो ऐसे में अगर मेरा होगा तो मैं भी इंस्टाग्राम पर डालूंगी… लेकिन यार मुझे कोई मिलता ही नहीं।
शादी से पहले प्रेगनेंट होना चाहती है उर्फी जावेद
बात यही खत्म नहीं होती इसके बाद ऊर्फी जावेद कहती है कि सारे भारत के लोग मेरे भाई बहन हैं, तो मुझे किसी विदेशी से ही शादी करनी पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा- देखो मैं तो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो जाऊंगी। मैं जैसे ही रिलेशनशिप में आऊंगी, तो लड़के से कहूंगी कि चलो कुछ तूफानी करते हैं। पहले प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट करेंगे फिर शादी करेंगे, लेकिन फिर बात वहीं आ जाती है कि मुझे लड़का मिल ही नहीं रहा।
















