इस पुलिस अफसर ने एक पत्थर तोड़ने वाले दिलीप सिंह राणा को बनाया ‘द ग्रेट खली’

27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के एक छोटे से गांव धिरैना राजपूत परिवार में जन्मे द ग्रेट खली इस नाम से भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया वाकिफ़ है। दलीप सिंह राणा खली का असली नाम है। WWE जब भी हम यह नाम सुनते हैं तो हमारे जेहन में सबसे पहले नाम आता है रेसलिंग के दुनिया में भारत का नाम ऊंचा करने वाले दा ग्रेट खली की। खली का बचपन इतनी गरीबी में बीता की उन्हें पढ़ाई छोड़ पत्थर तोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। कड़े संघर्ष के बाद दलीप सिंह राणा दा ग्रेट खली बने। बचपन से ही इनका शरीर बाकी बच्चों से काफी अलग और विशाल था।

द ग्रेट खली पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी किया करते थे। लेकिन इनकी किस्मत 1994 में बदली। एक इंटरव्यू के दौरान खली ने बताया कि 1994 के दौर में पंजाब में उग्रवाद अपने चरम पर था। उस समय पंजाब पुलिस आईजी महल सिंह भुल्लर हुआ करते थे। उन्होंने नौजवानों को पंजाब पुलिस में भर्ती करने का फैसला इसलिए किया ताकि देश के युवाओं का ध्यान उग्रवाद की तरफ ना जाए।

पंजाब पुलिस मे हुए भर्ती

उस समय हर रोज 200 से 300 लड़के पंजाब पुलिस में भर्ती होते थे। जिस किसी की भी सेहत और हाइट अच्छी थी उसे पंजाब पुलिस में शामिल कर लिया जाता था। इसमें मैं भी था क्योंकि मेरी हाइट 7 फुट 1 इंच है। जब पंजाब पुलिस के आईजी महल सिंह भुल्लर का नजर दलीप सिंह राणा पर पड़ी तो उन्होंने दलीप सिंह को पंजाब पुलिस ज्वाइन करा दिया। इसके बाद खली ने पंजाब पुलिस में 1 साल तक शॉटपुट में अपने हाथ आजमाए फिर वह बॉडीबिल्डिंग करने लगे।

इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि जब वह बॉडीबिल्डिंग किया करते थे, उस समय उनके यहां नया-नया केवल टीवी आया था। टीवी पर उन्होंने पहली बार WWE की फाइट देखी तो उन्हें लगा कि यह कोई इंग्लिश फिल्म हैं। खली को रेसलिंग देखना अच्छा लगता था। जब भी टीवी पर पहलवानों को लड़ते देखते तो उन्हें लगता था कि मैं भी क्यों नहीं ऐसे रेसलर बन सकता। खली ने बताया कि मुझे मेरे साथी अंडरटेकर कहा करते थे, यही बात उनके दिमाग़ में घूमने लगीं। इसके बाद उन्होंने WWE के बारे में पता किया और और दोस्तों की मदद से ईमेल किया।

whatsapp channel

google news

 

जापान मे ली ट्रेनिंग

WWE से खली को हरी झंडी मिलने के बाद उन्होंने 4 साल तक जापान में ट्रेनिंग ली। खली जापानी फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। इसके साथ-साथ उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है। साल 2005 में दलीप सिंह डब्ल्यूडब्ल्यूई में नजर आए । देखते ही देखते उन्होंने कई दिग्गज रेसलर को हराया और दिलीप सिंह से द ग्रेट खली बन गए। वे 2014 तक डब्ल्यूडब्ल्यूई मे रहे। इस दौरान उन्होंने ट्रिपल एच, द रॉक, ब्रॉक लेसनर, जॉन सीना, बिग शो, अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन समेत कई दिग्गज रेसलरो को टक्कर दी।

ऐसा नाम पड़ा खली

खली ने यह बात भी बताया कि मैं भारत से था इसलिए डब्ल्यूडब्ल्यूई मैनेजमेंट ने भारत की संस्कृति और इतिहास को देखा। मैंने कई दिग्गजों को हराया था इसलिए शुरू-शुरू में मेरा नाम ग्रेट काली मिला। मां काली ने जिस तरह राक्षसों का रूप धारण किया था उसी के तर्ज पर मुझे यह नाम दिया गया था। लेकिन धार्मिक रूप से किसी को आपत्ति ना हो इसलिए मैंने अपना नाम ग्रेट काली से द ग्रेट खली रख लिया। हाल ही में बस ग्रेट खली से जुड़े सोशल मीडिया पर Memes वायरल हुए थे।

Share on