इस आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2,70,000, रखवाली के लिए लगाए तीन गार्ड और 9 कुत्ते

दोस्तों आम को भारत में फलों का राजा कहा जाता है। भारत में कई किस्म के आम पाए जाते हैं. कई आम 40-50 रुपए किलो बिकते हैं तो कई आम 100-150 रुपए किलो भी बिकती है, लेकिन आज हम आपको आम की एक ऐसी किस्म के बारे में बताने वाले हैं जो शायद आप पहली बार सुन रहे होंगे। यह आम मध्यप्रदेश के जबलपुर में उगाया जा रहा है। जबलपुर के संकल्प परिहार और उनकी पत्नी जापानी आम की खेती कर रहे हैं। इस जापानी आम को तामागो के नाम से जाना जाता है।

आम की क्या है खासियत?

आपको बता दें कि जापान में तामागो की खेती पॉली हाउस के अंदर होती थी। वहीं मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी के किनारे इसके पेड़ लगे हुए हैं। पिछले साल इस आम की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में 2 लाख 70 हजार प्रति पीस थी। वही भारत में एक आम की कीमत को लोग 21000 रुपये देने के लिए भी तैयार हैं। लेकिन बगीचे के मालिक आम बेचने को तैयार नहीं है। क्योंकि उनके बगीचे में कुल 7 ही आम है। कहा जा रहा है कि देश के कई हिस्सों से कुछ खरीदार सामने आ रहे हैं, वही बगीचे के मालिक को आम चोरी होने का डर भी सता रहा है इसलिए उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं।

भारत में एक आम के लिए 21000 देने को तैयार

मीडिया से बातचीत के दौरान बगीचे के मालिक ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में उत्पादन के अनुसार कीमत में उतार-चढ़ाव होते रहता है। यही वजह है कि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस आम की कीमत 2,70,000 थी लेकिन भारत में इसकी कीमत ज्यादा नहीं है। उन्होंने बताया कि एक शख्स आम के लिए 21000 रुपये देने तक देने की पेशकश की l। वह महाराष्ट्र के नागपुर का रहने वाला है।

9 कुत्ते और तीन गार्ड तैनात

आम महंगे होने के कारण बगीचे के मालिक को चोरी होने का डर भी सता रहा है क्योंकि इससे पहले भी कई बार बगीचे में चोरी करने की कोशिश हुई। इसलिए उन्होंने अपने बगीचे में लगे आमों की रखवाली के लिए तीन सुरक्षाकर्मियों और 9 कुत्तों को तैनात किया हैं। शिफ्ट के हिसाब से सुरक्षाकर्मी बगीचे की रखवाली करते हैं। वैसे इस बगीचे में कई किस्म के फल है लेकिन इनमें सबसे अनमोल तामागो ही है।

अब बेचने को नहीं है तैयार

दरअसल बगीचे के मालिक संकल्प परिहार को ट्रेन में किसी ने यह पौधा दिया था . उन्होंने इस पौधे को अपने बगीचे में लगा दिया और फल तैयार होने लगे। लेकिन वह अब आम बेचने को तैयार नहीं है क्योंकि बगीचे में इस आम के ज्यादा फल नहीं है। पिछले साल सूरत के एक व्यापारी ने इस आम को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई थी।

बगीचे के मालिक संकल्प परिहार ने बताया कि उनके बगीचे में तकरीबन 14 प्रकार के आम है। लेकिन इनमें सबसे अनमोल जापानी आम तामागो ही है। यह दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक है। इसका कलर रेडीस होता है। जापान में इसे एग ऑफ सन भी कहा जाता है इस आम का वजन तकरीबन 900 ग्राम तक होता है।

Manish Kumar

Leave a Comment