दिवालिया हुए ‘द कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर! खुद किया अपनी हालत का खुलासा, फैंस को लगा झटका

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 12 अगस्त 2023, 1:03 अपराह्न

Vivek Agnihotri: द कश्मीर फाइल से जबरदस्त कमाई करने के बाद विवेक अग्निहोत्री दिवालिया हो गए हैं। यह खुलासा खुद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया है।

Vivek Agnihotri Became Bankrupt: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल’ से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई की। 15 से 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रिलीज के बाद 250 करोड़ से भी ज्यादा का बिजनेस किया। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वहीं द कश्मीर फाइल से जबरदस्त कमाई करने के बाद भी विवेक अग्निहोत्री दिवालिया हो गए हैं। इस बात का खुलासा खुद डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने किया है। उनके इस खुलासे ने सभी को चौका दिया है।

दिवालिया हुए डायरेक्टर Vivek Agnihotri

फिल्म डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान इस बात का खुलासा किया कि वह फिर से दिवालिया हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैंने जो भी पैसा कमाया था, वह सब मैंने अपनी अगली फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ में लगा दिया है और मैं हमेशा की तरह एक बार फिर दिवालिया हो गया हूं। इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि द कश्मीर फाइल से उन्होंने जितनी भी कमाई की थी वह सारी अपनी अगली फिल्म में लगा चुके हैं।

इस दौरान विवेक अग्निहोत्री ने इस बात का भी खुलासा किया कि द कश्मीर फाइल्स की कमाई से उन्हें भी काफी बड़ा फायदा हुआ था। हालांकि फिल्म के कलेक्शन से उन्हें ज्यादा कुछ नहीं मिला था।

रिलीज हुई ‘द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड’

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने यह भी बताया कि पल्लवी और मैं बात कर रहे थे कि हम फिर से टूट गए हैं। अगली फिल्म के लिए फिर से स्ट्रगल शुरू हो गया है। बता दे विवेक अग्निहोत्री की डॉक्यूमेंट सीरीज द कश्मीर फाइल्स अनरिपोर्टेड भी 11 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गई है। इस सीरीज में कुल 7 एपिसोड है, जिसे zee5 पर रिलीज किया गया है।

क्या होगी द वैक्सीन वॉर फिल्म की कहानी?

अब बात विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द वैक्सीन वॉर की कहानी की करें, तो बता दे कि यह फिल्म भारतीय वैज्ञानिकों पर आधारित होगी जिन्होंने सबसे तेज और सबसे इफेक्टिव कोविड-19 वैक्सीन तैयार की है। फिल्म अमेरिका में वैक्सीनेशन को लेकर चल रही बहस पर फोकस होगी। बता दे विवेक अग्निनिहोत्री की इस नई फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर के साथ-साथ सप्तमी गौड़ा अहम भूमिका में नजर आने वाली है।

ये भी पढ़ें- पूरे देश में ‘Gadar 2’ का जलवा, अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी देखेंगी सनी देओल और अमीषा पटेल की फिल्म

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।