खली के बेटी है सोशल मीडिया क्वीन, कारनामे देख आप कहेंगे- ये तो छुटकी खली है!

The Great Khali Daughter: WWE के पूर्व खिलाड़ी ‘द ग्रेट खली’ आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। खली ने अपनी पहचान अपनी मेहनत और अपनी रेसलिंग के दाम पर खड़ी की है। रेसलिंग की दुनिया में खली ने रिंग में अंडरटेकर जैसे जबरदस्त रेसलर को भी मात दी है। ऐसे में बात खली की निजी जिंदगी की करें तो बता दें कि उनका परिवार छोटा और खुशहाल है। खली के साथ उनके घर में उनकी पत्नी के अलावा उनकी एक छोटी सी बेटी अवलीन राणा रहती है, जो क्यूटनेस के मामले में तो जबरदस्त है ही, बल्कि साथ ही अवलीन राणा अपने पिता वाले ही शौक भी रखती है।

बेहद क्यूट है खली की बेटी अवलीन राणा

द ग्रेट खली की बेटी अवलीन राणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और हर दिन अपने क्यूटनेस सोशल मीडिया पर दिखा प्यार लुटती है। खली की बेटी अपने परिवार की सबसे क्यूट मेंबर मानी जाती है। खली ने अपनी बेटी का नाम अवलीन राणा रखा है और इसी नाम से उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट भी बनाया है। खली की बेटी की उम्र 10 से 13 साल के बीच है। अवलीमन राणा अपने इंस्टाग्राम पर अपनी क्यूटनेस ले लोगों को अपना मुरीद बनाने में माहिर है। यही वजह है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में है।

द ग्रेट खली की बेटी अपने इंस्टाग्राम रील्स के जरिए लोगों का मनोरंजन करती है। वह अक्सर अपनी मां और अपने पापा के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती है। खली की बेटी भविष्य में रेसलिंग की दुनिया में नजर आती है या नहीं… यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन उनकी क्यूटनेस और उनकी खूबसूरती देख हर कोई उनकी क्यूट अदाओं पर फिदा हो जाता है।

बेटी के साथ रील वीडियो बनाते है खली

द ग्रेट खली की अपनी बेटी अवलीन के साथ इतनी क्यूट बॉन्डिग है कि वह भी अपनी बेटी के रील बनाने के शौक में उसके साथ मस्ती करते नज़र आते हैं। खली के सोशल मीडिया पर नजर डालें तो उन्होंने भी कई तस्वीरें और वीडियो अपलोड कर रखी है, जिससे यह साफ पता चलता है कि खली भी सोशल मीडिया के शौकीन है।

whatsapp channel

google news

 

WWE से सन्यास ले चुके हैं खली

बता दें ग्रेट खली WWE से सन्यास ले चुके हैं। उन्होंने साल 2014 में आखिरी मैच खेला था। हाल फिलहाल पंजाब के जालंधर शहर में उन्होंने खुद की रेसलिंग एकेडमी खोली है और उनकी एकेडमी कंगनावाल गांव में स्थित है। खली अपने समय में WWE की लड़ाई कर फैंस का मनोरंजन करते थे। वहीं इन दिनों वहहै अपनी रेसलिंग एकेडमी चला रहे हैं और सोशल मीडिया के जरिए के साथ जुड़े हुए हैं।

Share on