शमी ने लगा दी श्रीलंका की लंका, भारत के 358 रन के सामने 55 रन पर ही ढेर हुई श्रीलंकाई टीम  

World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए आज श्रीलंका टीम को करारी शिकस्त दी है। इसी के साथ भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भी एंट्री ले ली है। भारतीय टीम आज लगातार अपना सातवां मैच जीत कर अपने विजय रथ को बरकरार रखा है। आज गुरुवार को मुंबई के वानखड़े  स्टेडियम में खेले गए वर्ल्ड कप 2023 के मैच में भारत ने श्रीलंका को 302 रनों से हरा दिया है। भारत अभी तक इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और श्रीलंका को हराया है।

शमी ने लगा दी लंका

इस मैच में श्रीलंका की टीम भारत के 356 रनों के जवाब में मात्र 55 रन बनाकर ही पूरी टीम पवेलियन लौट गई। टीम इंडिया के सबसे घातक तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने इसमें अपना अहम रोल निभाया है। इन्होंने पांच विकेट लेकर श्रीलंका एक टीम को बैक फुट पर डाल दिया। इसके अलावा मोहम्मद सिराज ने भी शानदार गेंदबाजी की। मोहम्मद शमी ने घातक गेंदबाजी करते हुए मात्र 18 देकर 5 विकेट लिए। वही सिराज ने अपनी गेंदबाजी से कहर वरपाते हुए 16 रन देकर तीन विकेट हासिल किया।

बता दें कि इस मैच में टॉस जीतकर श्रीलंका की टीम ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। वहीं भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट गवा कर 357 रन का लक्ष्य श्रीलंका को दिया। टीम इंडिया के युवा ओपनर शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा रन 93 रन बनाए। वहीं विराट कोहली ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 88 रनों की पारी खेली। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 56 गेंद में 82 रन की काफी तेज बल्लेबाजी की।

पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा भारत

जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम मात्र 55 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गई। वर्ल्ड कप 2023 में भारत में लगातार 7 मैच जीत कर 14 अंक हासिल कर लिया है। जिसके साथ ही टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में भी एंट्री कर ली है। टीम इंडिया साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड कप 2023 के पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है। वर्ल्ड कप 2023 में लगातार 7 जीत के साथ टीम इंडिया ने पूरे वर्ल्ड में अपना डंका बजा दिया है।

whatsapp channel

google news

 

शुभमन गिल पहले शतक से चुके

हालांकि टीम इंडिया की शुरुआती विकेट रोहित शर्मा के रूप में चार रन पर ही गिर गए। पर वहां से विराट कोहली और शुभमन गिल की जोड़ी ने खेल में जान डाल दि।या इसके बाद श्रीलंका की टीम की दूसरी सफलता 29 ओवर में शुभमन गिल के रूप में मिली। शुभमन गिल 92 रन बनाकर अपने वर्ल्ड कप के पहले शतक  से चूक गए। यह उनका वर्ल्ड कप में पहला शतक होता अगर वे इसमें आठ रन और जोड़ पाते।

ये भी पढ़ें- VIDEO: गिल के आउट होते ही लटक गया सारा का मुँह! विडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला

विराट कोहली रिकॉर्ड बनाने से चुके

वहीं  इसके बाद विराट कोहली भी 88 रन बनाकर आउट हो गए। वह भी अपने शतक से चूक गए। अगर विराट कोहली  यह शतक विराट कोहली पूरा कर लेते तो उनका वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड हो जाता और वह सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ देते। विराट कोहली के आउट होने के बाद पारी को संभालते हुए तिलक वर्मा ने भी शानदार खेल दिखाया। तिलक वर्मा ने  महज 56 गेंद पर 82 रनों की तूफान भरी पारी खेली।

Share on