स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेगनेंसी का पीटा ढोल, पति के साथ करवाया बेबी बंप फोटोशूट

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 29 अगस्त 2023, 10:54 पूर्वाह्न

Swara Bhasker Baby Bump; स्वरा भास्कर ने अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीर साझा कर अपने बच्चे के जल्द आने की जानकारी दी है।

Swara Bhasker Baby Bump Photoshoot: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जल्द ही मां बनने वाली है। स्वरा भास्कर ने कुछ दिन पहले ही अपनी प्रेगनेंसी की खबर को सोशल मीडिया के जरिए साझा किया था। वहीं अब स्वरा भास्कर ने अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट की तस्वीर साझा कर अपने बच्चे के जल्द आने की जानकारी दी है। इन सभी तस्वीरों में स्वरा भास्कर अपने पति फहद अहमद के साथ काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है। दोनों का यह प्रेगनेंसी फोटोशूट 70 के दशक की रोमांटिक लव केमिस्ट्री पर आधारित नजर आ रहा है।

स्वरा भास्कर ने कराया प्रेगनेंसी फोटोशूट(Swara Bhasker Baby Bump)

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपने प्रेगनेंसी फोटोशूट की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। इन तस्वीरों में स्वरा भास्कर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आ रही है। इन तस्वीरों को साझा करते हुए स्वरा भास्कर ने लिखा- कई बार आपको जिंदगी उम्मीद से ज्यादा आशीर्वाद देती है। साथ ही ऐसी यात्रा का अनुभव करवाती है, जहां आप खुद को और एक-दूसरे को समझने का मौका देते हैं। हमारी जिंदगी का यह खूबसूरत लम्हा साधारण तौर से कैप्चर किया गया है। यह ईमानदारी से भरा और बड़ा आरामदायक था।

देखें फोटो-

View this post on Instagram

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

प्रेगनेंसी फोटोशूट की सभी तस्वीरों में स्वरा भास्कर और फहद अहमद काफी रोमांटिक अंदाज में पोज देते नजर आ रहे हैं। दोनों ने कहीं छतरी के साथ पोज दिए हैं, तो कहीं गार्डन में लेटे हुए एक दूसरे को निहार रहे हैं। सभी तस्वीरें बेहद खूबसूरत है और स्वरा भास्कर के चेहरे पर उनके प्रेगनेंसी का ग्लो भी साफ नजर आ रहा है। स्वरा भास्कर की इन तस्वीरों से यह साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेगनेंसी पीरियड को काफी एंजॉय कर रही है और वह मां बनने को लेकर बेहद एक्साइटेड भी है।

शादी के 4 महीने बाद ही फ्लॉन्ट किया था बेबी बंप

बता दे स्वरा भास्कर ने 16 फरवरी 2023 को शादी की थी। वही शादी के 4 महीने बाद ही 6 जून को उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट कर दी थी। इस दौरान उन्होंने फहद के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था- कभी-कभी हर दुआ कुबुल हो जाती है। नए सफर में एक नया कदम रखने को लेकर उत्साहित हूं। हालांकि शादी के 4 महीने बाद ही सामने आई बेबी बंप की तस्वीरों ने सभी को चौंका दिया था।

ये भी पढ़ें- अरमान मलिक ने की सगाई, जाने कौन है होने वाली पत्नी? इनकी खूबसूरती के आगे फीकी आलिया-करीना

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।