Sushant Singh Rajput Family: सुशांत की मौत के बाद किस हाल में है उनकी 4 बहनें और पिता, इंसाफ की आस में परिवार

Sushant Singh Rajput 4 Sister And Father: 14 जून भारतीय बॉलीवुड फैंस के लिए एक गहरे जख्म की तरह उन्हें ताउम्र याद रहेगा, क्योंकि इस दिन बॉलीवुड के दमदार एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। सुशांत सिंह राजपूत आज ही के दिन अपने परिवार अपनी बहनों और अपने लाखों-करोड़ों फैंस का दिल तोड़कर इस दुनिया से चले गए थे। एक्टर की इस अचानक मौत ने सभी को तोड़ कर रख दिया था। 3 साल बाद भी उनका परिवार उनके जाने के जख्म को नहीं भुला पाया है। वही इंसाफ की आस में परिवार आज भी सोशल मीडिया के जरिए पुलिस प्रशासन, सीबीआई और लोगों से न्याय की गुहार लगा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सरी

14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज उनकी तीसरी डेथ एनिवर्सरी है। ऐसे में आइए हम आपको यह बताते हैं कि आज उनका परिवार उनकी बहने किस हालत में है। सुशांत सिंह राजपूत के उस प्यारे खास साथी डॉग का क्या हुआ, जो सुशांत सिंह राजपूत के जाने के बाद पूरी तरह से टूट गया था।

कहां है सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह

सुशांत सिंह राजपूत के पिता का नाम कृष्ण कुमार सिंह है। सब उन्हें केके सिंह के नाम से जानते हैं। केके सिंह पटना में सरकारी नौकरी किया करते थे, लेकिन अब वह रिटायर हो गए हैं। बेटे की मौत ने केके सिंह को तोड़ कर रख दिया था। बेटे की मौत के बाद अस्पताल से उनकी कई तस्वीरें भी सामने आई। बेटे की मौत के 6 महीने बाद उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इकलौती बेटी के चले जाने के बाद केके सिंह की हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में उनकी बेटियों ने उन्हें संभाला और बेटे के जाने के इस गम से लड़ने की हिम्मत भी दी, लेकिन आज तक वह बहने खुद अपने इकलौते भाई के जाने के गम को नहीं बुला पाई हैं।

whatsapp channel

google news

 

कौन है सुशांत सिंह राजपूत की बहनें

बता दे सुशांत सिंह राजपूत की चार बहन है। उनकी बड़ी बहन का नाम मीतू सिंह है, वह स्टेट लेवल क्रिकेटर भी रह चुकी है। इसके अलावा उनके बीच वाली बहन का नाम प्रियंका सिंह है, जो पेशे से एक वकील है। वही सुशांत सिंह राजपूत की उससे छोटी बहन का नाम नीतू सिंह है और सबसे छोटी बहन का नाम श्वेता सिंह कहती है और वह अमेरिका में रहती है। चारों बहने अपने-अपने तरीके से भाई की इस मौत को लेकर न्याय की गुहार लगाती नजर आती है।

सभी को है सीबीआई जांच की रिपोर्ट का इंतजार

बता दे सुशांत सिंह राजपूत की बहने आज भी सीबीआई जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रही हैं। 3 साल बाद भी सीबीआई इस मामले में चार्जशीट दायर नहीं कर पाई है और ना ही केस को बंद किया गया है। आज भी सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला हत्या और आत्महत्या के सवालों के घेरे में खड़ा है।

Share on