सनी देओल के बेटे ने छुए शाहरुख खान के पैर, संस्कार देख फैंस हुए देओल परिवार के दिवाने; देखें Video

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 06 सितम्बर 2023, 1:11 अपराह्न

Karan Deol And Shahrukh Khan: सनी देओल के बेटे करण देओल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में करण शाहरुख खान के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं

Karan Deol And Shahrukh Khan : गदर 2 की अपार सफलता के बाद सनी देओल ने हाल ही में फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां शामिल हुई। खास बात यह थी कि इस पूरी पार्टी की सारी लाइमलाइट शाहरुख खान बटोर ले गए। दरअसल 16 साल बाद सनी देओल और शाहरुख खान को इस तरह एक साथ एक पार्टी में मस्ती करते देखा गया। वहीं अब ग़दर 2 की सक्सेस पार्टी का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देओल परिवार के संस्कारों की झलक देख फैंस उनके मुरीद हो गए हैं।

16 साल बाद साथ नजर आए सनी देओल और शाहरुख

सनी देओल की फिल्म ग़दर 2 की सक्सेस पार्टी में पूरा देओल परिवार एक साथ नजर आया। इस दौरान बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां भी पार्टी में पहुंची। वही पिता की सक्सेस पार्टी में करण देओल भी अपनी पत्नी दिशा आचार्य और भाई राजवीर देओल के साथ पहुंचे। हालांकि इस पार्टी में ‘जवान’ एक्टर शाहरुख खान की मौजूदगी ने सभी का ध्यान खींच लिया, क्योंकि 16 साल बाद दोनों एक साथ किसी पार्टी में इस तरह नजर आए थे। सनी देओल की सक्सेस पार्टी में शाहरुख खान को देखकर हर कोई काफी खुश था। इस दौरान शाहरुख खान ने भी देओल परिवार से काफी बातचीत की और तस्वीरें भी क्लिक कराई।

करण देओल ने छुएं शाहरुख खान के पैर

वहीं अब सनी देओल के बेटे करण देओल से शाहरुख की मुलाकात का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कारण शाहरुख खान के पैर छूते हुए नजर आ रहे हैं, जैसे ही करण देओल पैर छूकर शाहरुख का आशीर्वाद लेने के लिए झुके, तभी शाहरुख ने उन्हें बड़े प्यार से उठाया और उनके गालों पर हाथ रखते हुए आशीर्वाद दिया। इसके बाद सनी की बहू और बेटे के साथ उन्होंने कुछ तस्वीरें भी क्लिक कराई।

View this post on Instagram

A post shared by iamsunnydeols_fan (@iamsunnydeols_fan)

फैंस ने की देवल परिवार के संस्कारों की तारीफ

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद हर कोई करण देओल की जमकर तारीफ करता नजर आ रहा है। हर कोई देओल परिवार के संस्कारों की बात कर रहा है। इस दौरान कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा- इसे कहते हैं संस्कार…। तो वही दूसरे ने कहा- बड़ों के पैर छूना संस्कारों की पहली निशानी है। वही इस दौरान कई सोशल मीडिया फैंस ने हार्ट इमोजी भी कमेंट सेक्शन में शेयर किए हैं।

क्या ‘ग़दर 2’ को पीछे छोड़ देगी शाहरुख खान की ‘जवान’?

बता दे ग़दर 2 फिल्म ने 4 हफ्तों में 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। वही 7 सितंबर को शाहरुख खान की जवान फिल्म भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए बेताब है कि क्या शाहरुख खान की जवान ग़दर 2 को पीछे छोड़ देगी या शाहरुख की जवान पर सनी देओल की दहाड़ भारी पड़ेगी।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।