Gadar 2 की हिट के बाद बदला सनी-ईशा का रिश्ता, पहली बार बहन के घर राखी बंधवाने जाएगें सनी देओल

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 30 अगस्त 2023, 4:44 अपराह्न

Sunny Deol And Esha Deol: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 के चर्चे इन दिनों चौतरफा हो रहे हैं। सिर्फ 8 दिनों में फिल्म ने 300 करोड़ की कमाई के आंकड़े को पार कर लिया है। इससे ही आप यह तो समझ ही गए होंगे कि बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वही ग़दर 2 की रिलीज पर सनी देओल को फैंस के साथ-साथ फैमिली का भी भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। खास बात यह है कि उनके इन सपोर्टर की लिस्ट में उनकी बहन ईशा देओल का भी नाम है।

वायरल हुआ सनी और ईशा देओल की बॉन्डिंग तस्वीरें

दरअसल हाल ही में ईशा देओल को गदर 2 के लिए रखी गई खास स्क्रीनिंग के मौके पर भी देखा गया। इस दौरान स्क्रीनिंग के मौके पर दोनों भाई-बहनों ने एक साथ जमकर पोज दिए और तस्वीरें खिचवाई। इस दौरान दोनों के चेहरे पर फिल्म की सक्सेस की खुशी साफ झलक रही थी। वहीं जब ईशा देओल अपने भाई सनी देओल से मिलने के लिए पहुंची इस दौरान उनके चेहरे से साफ झलक रहा था कि वह गदर 2 में उनके काम और उनकी सक्सेस को लेकर कितनी ज्यादा खुश है।

बहन ईशा से राखी बंधवाने पहली बार जायेंगे सनी देओल

इन सबके बीच हाल ही में एक नई रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक इस बार सनी देओल रक्षाबंधन पर अपनी बहन ईशा देओल के घर जाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल अपने भाई बॉबी देओल और अभय देओल के साथ ईशा देओल के घर राखी बँधवाने जाएंगे। ऐसे में अगर यह सच होता है, तो यह पहली बार होगा जब सनी देओल ईशा देओल से राखी बंधवाने उनके घर पहुंचेंगे।

बता दे गदर 2 की स्क्रीनिंग पर सनी देओल, ईशा देओल, बॉबी देओल और आहना देओल को एक साथ देखकर धर्मेंद्र इमोशनल हो गए थे। उन्होंने गदर 2 की सक्सेस को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी करते हुए कहा कि- सभी बच्चों को एक साथ देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए।

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।