पत्नी को छोड़ बेटे करण देओल और बहूं को लेकर ये कहां पहुंच गए सनी देओल, सांस लेना भी हुआ मुश्किल!

Written by: Kavita Tiwari | biharivoice.com • 28 जून 2023, 9:01 अपराह्न

सनी देओल के बड़े बेटे करण देवल की शादी इसी महीने 18 तारीख को हुई है। इस दौरान परिवार की मौजूदगी में दृशा आचार्य देओल परिवार की बहू बनी। देओल परिवार में हुई शादी के जश्न में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां मौजूद हुई।

Karan Deol And Drisha Acharya: सनी देओल के बड़े बेटे करण देवल की शादी इसी महीने 18 तारीख को हुई है। इस दौरान परिवार की मौजूदगी में दृशा आचार्य देओल परिवार की बहू बनी। देओल परिवार में हुई शादी के जश्न में बॉलीवुड इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां मौजूद हुई। वही शादी की सभी रस्मों को खत्म करने के बाद करण देवल अपनी पत्नी दृशा आचार्य के साथ हनीमून पर हिमाचल की वादियों में घूमते नजर आए। इस दौरान करण देओल और दृशा आचार्य ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए अपने स्पेशल मोमेंट की तस्वीरों को भी साझा किया।

मनाली हनीमून मनाने पहुंचे करन और दृश्य

करण देओल और दृशा आचार्य ने बीते दिनों अपनी मनाली की जितनी भी तस्वीरें साझा की, उसके बाद सभी को यह लगने लगा कि दोनों हनीमून पर अकेले ही गए हैं, लेकिन बता दें कि मनाली में करण और दृशा अकेले नहीं है। बल्कि इस दौरान इस न्यूली वेड कपल के साथ सनी देओल खुद और उनका छोटा बेटा राजवीर भी है। दरअसल कारण और दृशा दोनों अपने हनीमून पर नहीं गए हैं, बल्कि दोनों फैमिली वेकेशन पर है। वहीं अब दोनों की एक और नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें पूरा परिवार एक साथ नज़र आ रहा है।

फैमिली वेकेशन की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में सनी देओल हिमाचल के पहाड़ों पर ट्रैकिंग करते और फैमिली संग घूमते नजर आ रहे हैं। बर्फ से ढकी हुई वादियां और वहां का खूबसूरत नजारा सनी की इन तस्वीरों और वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है। सनी ने वीडियो में बताया है कि इस दौरान उन लोगों के अलावा वहां पर दूर-दूर तक कोई नहीं है। वीडियो शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा -लव और प्राइड

 sunny deol with son

बता दे इस दौरान सनी देओल ने जो तस्वीरें शेयर की है, उसमें दृशा-करण के साथ-साथ उनका छोटा बेटा राजवीर और कुछ अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में लगे बोर्ड पर यह लिखा हुआ नजर आ रहा है कि- यह सभी लोग 16,580 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे हुए हैं, जहां का नजारा सिर्फ सफेद बर्फ से ढका हुआ है। यहां पर सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। फोटो में सबके चेहरे पर थकान साफ नजर आ रही है।

फैंस को आई पूजा देओल की याद

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करण, राजवीर और दृशा ने अपने चेहरे पर स्काफ ही पहना हुआ है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि वहां पर कितनी ज्यादा ठंड होगी। हालांकि इन सभी तस्वीरों के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सभी ने पूजा देवल को मिस किया है और पूछा है कि- आखिर जब पूरा परिवार यहां है, तो पूजा देवल कहां है?

About the Author :

Kavita Tiwari

मीडिया के क्षेत्र में करीब 7 साल का अनुभव प्राप्त हुआ। APN न्यूज़ चैनल से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद कई अलग-अलग चैनलों में असिस्टेंट प्रोड्यूसर से लेकर रन-डाउन प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया। वहीं फिलहाल बीते 1 साल 6 महीने से बिहार वॉइस वेबसाइट के साथ नेशनल, बिजनेस, ऑटो, स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रही हूं। वेबसाइट पर दी गई खबरों के माध्यम से हमारा उद्देश्य लोगों को बदलते दौर के साथ बदलते भारत के बारे में जागरूक करना एवं देशभर में घटित हो रही घटनाओं के बारे में जानकारी देना है।